दुनिया

PM Modi Bhutan Visit: भूटान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष बने नरेंद्र मोदी, गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

India Bhutan Relations: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दो दिन के दौरे पर हैं. आज PM मोदी भूटान की राजधानी थिंपू के ताशिचो द्जोंग पैलेस पहुंचे. यहां उनका औपचारिक स्वागत हुआ. उन्होंने भूटान के राजा जिग्मे वांगचुक से मुलाकात की. भूटान के राजा ने PM मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया.

यह सम्मान पाने वाले नरेंद्र मोदी पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं, उनसे पहले भूटानी सरकार ने किसी और विदेशी शासनाध्यक्ष को इस पुरस्कार से नहीं नवाजा. ‘ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो’ को शख्सियतों की जीवन भर की उपलब्धि के लिए डेकोरेशन के रूप में स्थापित किया गया था और यह भूटानी सम्मान प्रणाली का उच्चतम उदाहरण है, जो सभी ऑर्डर, डेकोरेशन और मेडलों पर प्राथमिकता रखता है.

भूटानी पोर्टल पर बताया गया है कि शुरूआत से अब तक यह पुरस्कार केवल चार प्रतिष्ठित हस्तियों को प्रदान किया गया है. PM मोदी भूटान का यह सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी शासनाध्यक्ष हैं. इसके अलावा PM मोदी को भूटान में गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.

थिंपू में शेरिंग टोबगे बोले- ‘स्वागत है मेरे बड़े भाई’

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने PM मोदी का पारो एयरपोर्ट पर गले लगकर स्वागत किया था. तब टोबगे ने उनसे कहा— ‘स्वागत है मेरे बड़े भाई’! वहीं, भूटानी लड़के-लड़कियों और महिलाओं ने भी पारंपरिक तरीकों से उनका स्वागत किया.

PM मोदी के गाने पर भूटानी युवाओं ने गरबा किया

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भूटानी युवाओं ने PM मोदी के लिखे गाने पर गरबा किया. PM मोदी ने पारो एयरपोर्ट पर भूटानी अधिकारियों से भी मुलाकात की. कुछ समय बाद PM मोदी का ताशिचो द्जोंग पैलेस में औपचारिक स्वागत किया गया.

बता दें कि PM मोदी 22-23 मार्च को भूटान में रहेंगे. पहले उनका दौरा 21-22 मार्च को होने वाला था. हालांकि, उस वक्त मौसम की स्थिति खराब होने के चलते यह दौरान रद्द हो गया था. 22 की सुबह भूटान के पारो एयरपोर्ट पर मौसम साफ हुआ…तो उनकी वहां लैंडिंग हुई.

यह भी पढ़िए: प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पहुंचे भूटान, राष्ट्रपति जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक से करेंगे खास मुलाकात

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

31 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

45 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

50 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

51 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

1 hour ago