चुनाव

यह चुनाव आतंकवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंकने के लिए है: गोड्डा में गरजे डॉ. राजेश्वर सिंह

Dr Rajeshwar Singh News: उत्तर प्रदेश के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह इन दिनोंं अपनी राजनैतिक पार्टी भाजपा के चुनावी अभियान में बतौर स्टार प्रचारक सक्रिय हैं. हाल में ही वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ झारखंड पहुंचे, वहां उन्होंने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे के समर्थन में रोड शो किया.

झारखंडवासियों के बीच पहुंचकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस की अगुवाई वाले ‘इंडिया’ गठबंधन पर प्रचार किया. उन्होंने अपनी स्पीच की शुरूआत शिव और शक्ति की दिव्य भूमि, देवघर की पावन धरा को प्रणाम करते हुए की. उन्होंने कहा— आज मैं गोड्डा की महान जनता को सादर नमन करता हूं. मैं आज कर्तव्यनिष्ठ जनसेवक निशिकांत दुबे के समर्थन में संदेश देने आया हूं. दुबे की प्रशंसा करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह बोले— “एक आदर्श सांसद के रूप में आप गोड्डा के प्रत्येक नागरिक के सुख-दुख के साथी हैं, राष्ट्रहित के प्रत्येक विषय पर भी सजग हैं, मुखर हैं!”

निशिकांत दुबे के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

डॉ. राजेश्वर सिंह ने गोड्डा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे की तारीफ करते हुए कहा— “आपने एक कर्मठ और संघर्षशील जन-प्रतिनिधि के रूप में देवघर में एम्स, हवाई अड्डा स्वीकृत करवाया. गोड्डा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क, नैनो यूरिया प्लांट, अडानी पावर प्लांट और सीमेंट फैक्ट्री स्थापित कराने के आपके प्रयास प्रशंसनीय हैं. आपने गोड्डा के मतदाताओें के प्रत्येक वोट के कर्ज को ब्याज सहित लौटाया, हर मंत्री, हर अधिकारी से केवल एक ही मांग की वो है— गोड्डा का विकास.”

‘यह चुनाव तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाली विचाराधारा के खिलाफ’

आमजन के समक्ष डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा— “ये चुनाव आस्था के सम्मान एवं संस्कृति का संरक्षण करने वाली विचाराधारा तथा राम को काल्पनिक कहने वाली, नवरात्रि व श्रावण मास की पवित्रता पर कुठाराघात करने वाली, सनातन को जड़ से उखाड़ने की बात करने वाली विचाराधारा के बीच है. ये चुनाव आतंकवाद, नक्सलवाद को संरक्षण देने वाली, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा देने वाली विचाराधारा को उखाड़ फेंकने के लिए युद्ध है.”

’80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन की योजना जारी रहे, इसलिए भी यह चुनाव’

गोड्डा में डॉ. राजेश्वर सिंह बोले— “ये चुनाव 80 करोड़ परिवारों को मुफ्त राशन जारी रखने, 3 करोड़ परिवारों के लिए पीएम आवास बनवाने, किसान सम्मान निधि जारी रखने, हर वरिष्ठ नागरिक को आयुष्मान योजना का लाभ देने के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है. ये चुनाव विरासत और विकास के लिए, देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने के लिए, देश की उन्नति, आर्थिक प्रगति के लिए, मजबूत आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा के लिए, युवाओं के सुरक्षित भविष्य के लिए, विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है.”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा— “ये चुनाव वक्फ बोर्ड हटाने, CAA-NRC लागू करने, 5 करोड़ से अधिक घुसपैठियों को देश से निकालने, UCC लागू करने, लव जिहाद खत्म करने, जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने के संकल्पों पर जनस्वीकृति की मुहर है. आज गोड्डा की जनता की आँखों में निशिकांत जी के लिए जो अखंड विश्वास देख रहा हूँ, वो ऐतिहासिक विजय का प्रमाण है!”

डॉ. राजेश्वर सिंह बोले— “गोड्डा की महान जनता के संकल्प का सामर्थ्य चौथी बार की अभूतपूर्व विजय में परिवर्तित होने जा रहा है, महादेव के परम भक्त को पुनः देवभूमि देवघर का प्रतिनिधित्व देने जा रहा है!”

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

6 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

7 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

8 hours ago