Swarna Bhasma Ghee Benefits
Benefits Of Eating Ghee: आमतौर पर हर घर में घी का इस्तेमाल किया जाता है. रोटी पर घी लगाकर खाने से उसका स्वाद दोगुना हो जाता है. कई लोग दाल और सब्जी में भी घी डालकर खाना पसंद करते हैं. यह खाने में काफी स्वादिष्ट होता है. घी जिसे शुद्ध मक्खन के रूप में भी जाना जाता है, यह एक प्रकार का फैट है. आयुर्वेद में देसी घी को औषधि माना जाता है. आप इसका सेवन साल के किसी भी समय, गर्मी और सर्दी में कर सकते हैं. घी में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि ओमेगा 3, ओमेगा 9, फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई आदि, जिसका स्वास्थ्य पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है. यह मक्खन को उबालकर बनाया जाता है, जब तक कि मक्खन से लिक्विड के रूप में शुद्ध और हल्का पीला फैट न बन जाए. यह आपको कई रोगों से बचाने का काम करता है. आइए हम आपको बताते हैं घी खाने के फायदे.
त्वचा के लिए घी काफी फायदेमंद होता है. ये त्वचा को हाइड्रेट रखता है और त्वचा पर नमी बनाए रखता है. घी त्वचा जलने के इलाज में भी काफी मददगार होता है.
घी में हेल्दी फैट पाया जाता है, जो शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. घी दूसरे फैट की तरह दिल की बीमारी का कारण नहीं बनता है.
घी का सेवन करने से आंत स्वस्थ रहती हैं. पुराने समय में हमारे पूर्वज हर भोजन से पहले एक चम्मच घी खाते थे. इससे हमारी आंत स्वस्थ होती थी. साथ ही घी कैंसर की संभावना को भी कम करता है.
यह भी पढ़ें : अब नहीं पड़ेगी पार्लर जानें की जरूरत, घर पर ही इस तरह बनाएं प्रोटीन हेयर मास्क, मिलेंगे ये बेहतरीन फायदे
घी में ब्यूटिरिक एसिड भरपूर मात्रा में पाई जाती है, जो शरीर की बीमारियों से लड़ने वाली टी सेल्स का उत्पादन करने में मदद करता है.
घी में विटामिन ए और विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो लिवर संतुलित हार्मोन और प्रजनन क्षमता के लिए काफी जरूरी होता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…