चुनाव

हमारी सरकार दुनिया में पहली ऐसी सरकार होगी जो युवाओं को अप्रेंटिस का अधिकार देगी, हम न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये रोजाना कर देंगे: राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी आज कर्नाटक पहुंचे, वहां उन्होंने मांड्या में जनसभा को संबोधित किया. कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो देश में न्यूनतम मजदूरी 400 रुपए प्रतिदिन कर दी जाएगी.

राहुल गांधी ने कर्नाटक के मांड्या में बुधवार को बड़ा दावा करते हुए कहा— “भाइयों..बहनों…हमारी सरकार दुनिया की पहली सरकार होगी जो अप्रेंटिस का अधिकार अपने युवाओं को देने जा रही है. भारत में हम 400 रुपए प्रतिदिन न्यूनतम मजदूरी करेंगे. साथ ही मनरेगा योजना को हम गांवों के साथ शहरों में भी लागू करेंगे.”

हम गरीबी हटाने के लिए काम करेंगे— कांग्रेस सांसद

कर्नाटक के मांड्या में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी बोले कि मेरी दादी ने देश में ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया था. अब मैं कह रहा हूं कि हम गरीबी हटाने के लिए काम करेंगे. राहुल गांधी ने अपने बयान की प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आलोचना किए जाने पर कहा— “कोई नहीं कह रहा कि गरीबी एक बार में खत्म हो जाएगी, लेकिन हम इसके लिए ठोस प्रयास तो कर ही सकते हैं.”

भाजपा 150 सीट पर सिमट जाएगी: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आमजन को संबोधित करते हुए कहा— “भाइयों..बहनों…यह विचारधारा का चुनाव है, भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है, लेकिन हमारा ‘इंडिया’ गठबंधन इसकी रक्षा कर रहा है.” इससे पहले राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा था— ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्ष में खामोश लहर है, भाजपा 150 सीट पर सिमट जाएगी.

इस राज्य में दो चरण में होंगे लोकसभा चुनाव

कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, आज राहुल गांधी कोलार में जनसभा को संबोधित करेंगे. कर्नाटक में लोकसभा के चुनाव दो चरण में होंगे. मांड्या और कोलार दोनों सीटों पर पहले चरण में मतदान होगा. राज्य की 14 सीट पर 26 अप्रैल को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में सात मई को शेष सीटों पर वोटिंग होगी.

कर्नाटक में कांग्रेसी प्रत्याशियों के सामने कौन?

एक महीने पहले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद राहुल गांधी की कर्नाटक में आज पहली चुनावी जनसभा हुई है. मांड्या और कोलार में कांग्रेस का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सहयोगी दल जनता दल (सेक्युलर) से है. मांड्या में जदयू (एस) के नेता एचडी कुमारस्वामी और ‘स्टार चंद्रू’ के नाम से मशहूर कांग्रेस के वेंकटरमणे गौड़ा के बीच मुकाबला है, वहीं कोलार में कांग्रेस के केवी गौतम और जद (एस) के उम्मीदवार एम. मल्लेश बाबू आमने-सामने होंगे.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

निधि राजदान संग नए सफर पर उमर अब्दुल्ला, सोशल मीडिया पर शेयर की शादी की खुशखबरी

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान के…

16 minutes ago

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ‘मामा’ की जमानत याचिका खारिज, जानिए कौन है दीपक खत्री?

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा दीपक खत्री को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट से…

17 minutes ago

बारिश से प्रभावित लोगों की मदद में जुटे प्रशासन, मुख्यमंत्री ने दिए तत्काल राहत के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से प्रभावित लोगों को तुरंत राहत देने के…

32 minutes ago

बच्चों की सेहत पर योगी सरकार का फोकस, आंगनबाड़ी में भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच

UP News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को दिए जाने वाले…

42 minutes ago

टेक्नोलॉजी के सहारे बदलेगा गांवों का विकास, 58 हजार पंचायतें मिलकर तैयार करेंगी विकसित यूपी का ब्लूप्रिंट

UP News: उत्तर प्रदेश की 58 हजार ग्राम पंचायतों में तकनीक आधारित विकास योजनाओं की…

51 minutes ago

क्या ‘चलो दिल्ली’ रैली में शामिल होने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़? जानें वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर ट्रेनों में भीड़ के दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.…

1 hour ago