18 से 30 साल के युवा कैसे करें योग? जानिए इस आयु में YOGA क्यों जरूरी है, कौन से आसन युवाओं के लिए ठीक रहेंगे?

Yoga Guide for Youth: पूरी दुनिया में इस बार 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनेगा. आधुनिक युग में योग केवल बुजुर्गों या बीमार लोगों के लिए नहीं रह गया है, बल्कि 18 से 30 साल के युवाओं के लिए यह एक ‘लाइफलाइन’ बन चुका है. मोबाइल पर इंटरनेट चलाने के युवा भी अब योग में दिलचस्‍पी लेने लगे हैं. इसकी बड़ी वजह लगातार स्क्रीन पर वक्त बिताना (डिजिटल फटीग), करियर का तनाव, खराब पोस्चर और बिगड़ती लाइफस्टाइल है.युवाओं के लिए योग अब केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि एक बेहतरीन ‘डिजिटल डिटॉक्स’ और मानसिक शांति का माध्यम बन गया है.

युवाओं के लिए 2026 में कैसा हो योग का स्वरूप?

18 से 30 साल की उम्र ऐसी होती है जब शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा और लचीलापन होता है. इस उम्र के लड़के और लड़कियों को ऐसा योग रूटीन अपनाना चाहिए जो उनकी शारीरिक शक्ति को बढ़ाए और साथ ही उनके मानसिक फोकस को भी मजबूत करे. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, युवाओं को अपने दिन की शुरुआत 20 से 30 मिनट के एक्टिव योग सत्र से करनी चाहिए. इसमें डायनामिक आसनों के साथ-साथ प्राणायाम और ध्यान (Meditation) का संतुलन होना बेहद जरूरी है, ताकि वे दिनभर ऊर्जावान महसूस कर सकें.

लड़के-लड़कियों के लिए कौन-से योगासन बेस्ट?

आसन (Asana) मुख्य फायदा (Key Benefit) किसके लिए बेस्ट?

सूर्य नमस्कार फुल बॉडी वर्कआउट और वजन कंट्रोल ऑल-इन-वन फिटनेस के लिए
भुजंगासन पीठ, कमर और गर्दन दर्द से राहत सिटिंग जॉब और स्टूडेंट्स के लिए
सर्वांगासन मेमोरी तेज करना और चेहरे पर ग्लो एकाग्रता (Focus) बढ़ाने के लिए
वीरभद्रासन पैरों की मजबूती और स्टेमिना बढ़ाना शारीरिक शक्ति और एक्टिव रहने के लिए
अनुलोम-विलोम तनाव कम करना और बेहतर नींद मानसिक शांति और रिलैक्सेशन के लिए

यह भी पढ़ें: Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 15 मिनट योग, बीमारियां होंगी हमेशा के लिए गोल

योग करने को युवा इन बातों का रखें खास ख्याल

जो युवा पहली बार योग शुरू कर रहे हैं, उन्हें कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए:

जबरदस्ती स्ट्रेचिंग न करें: शुरुआत में शरीर जितना गवाही दे, उतना ही झुकें. धीरे-धीरे अभ्यास से लचीलापन अपने आप बढ़ जाएगा.

खाली पेट करें अभ्यास: सुबह के समय खाली पेट योग करना सबसे अच्छा माना जाता है. अगर शाम को कर रहे हैं, तो खाने और योग के बीच कम से कम 3 से 4 घंटे का अंतर रखें.

धैर्य रखें: जिम की तरह योग का असर रातों-रात नहीं दिखता. कम से कम 21 दिनों तक लगातार अभ्यास करने के बाद ही आपको अपने शरीर और मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगेगा. कल योग दिवस के अवसर पर अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा सा समय निकालें और एक स्वस्थ भविष्य की ओर अपना कदम बढ़ाएं.

भारत एक्सप्रेस

Swati Pandey

Recent Posts

रायबरेली से अखिलेश ने निकाली PDA रथयात्रा, सपा-कांग्रेस गठबंधन में क्या कुछ चल रहा है?

UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली से…

20 seconds ago

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

15 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

16 minutes ago

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

38 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

46 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

56 minutes ago