Yoga Guide for Youth: पूरी दुनिया में इस बार 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनेगा. आधुनिक युग में योग केवल बुजुर्गों या बीमार लोगों के लिए नहीं रह गया है, बल्कि 18 से 30 साल के युवाओं के लिए यह एक ‘लाइफलाइन’ बन चुका है. मोबाइल पर इंटरनेट चलाने के युवा भी अब योग में दिलचस्पी लेने लगे हैं. इसकी बड़ी वजह लगातार स्क्रीन पर वक्त बिताना (डिजिटल फटीग), करियर का तनाव, खराब पोस्चर और बिगड़ती लाइफस्टाइल है.युवाओं के लिए योग अब केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि एक बेहतरीन ‘डिजिटल डिटॉक्स’ और मानसिक शांति का माध्यम बन गया है.
युवाओं के लिए 2026 में कैसा हो योग का स्वरूप?
18 से 30 साल की उम्र ऐसी होती है जब शरीर में सबसे ज्यादा ऊर्जा और लचीलापन होता है. इस उम्र के लड़के और लड़कियों को ऐसा योग रूटीन अपनाना चाहिए जो उनकी शारीरिक शक्ति को बढ़ाए और साथ ही उनके मानसिक फोकस को भी मजबूत करे. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, युवाओं को अपने दिन की शुरुआत 20 से 30 मिनट के एक्टिव योग सत्र से करनी चाहिए. इसमें डायनामिक आसनों के साथ-साथ प्राणायाम और ध्यान (Meditation) का संतुलन होना बेहद जरूरी है, ताकि वे दिनभर ऊर्जावान महसूस कर सकें.
लड़के-लड़कियों के लिए कौन-से योगासन बेस्ट?
आसन (Asana) मुख्य फायदा (Key Benefit) किसके लिए बेस्ट?
सूर्य नमस्कार फुल बॉडी वर्कआउट और वजन कंट्रोल ऑल-इन-वन फिटनेस के लिए
भुजंगासन पीठ, कमर और गर्दन दर्द से राहत सिटिंग जॉब और स्टूडेंट्स के लिए
सर्वांगासन मेमोरी तेज करना और चेहरे पर ग्लो एकाग्रता (Focus) बढ़ाने के लिए
वीरभद्रासन पैरों की मजबूती और स्टेमिना बढ़ाना शारीरिक शक्ति और एक्टिव रहने के लिए
अनुलोम-विलोम तनाव कम करना और बेहतर नींद मानसिक शांति और रिलैक्सेशन के लिए
यह भी पढ़ें: Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 15 मिनट योग, बीमारियां होंगी हमेशा के लिए गोल
योग करने को युवा इन बातों का रखें खास ख्याल
जो युवा पहली बार योग शुरू कर रहे हैं, उन्हें कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए:
जबरदस्ती स्ट्रेचिंग न करें: शुरुआत में शरीर जितना गवाही दे, उतना ही झुकें. धीरे-धीरे अभ्यास से लचीलापन अपने आप बढ़ जाएगा.
खाली पेट करें अभ्यास: सुबह के समय खाली पेट योग करना सबसे अच्छा माना जाता है. अगर शाम को कर रहे हैं, तो खाने और योग के बीच कम से कम 3 से 4 घंटे का अंतर रखें.
धैर्य रखें: जिम की तरह योग का असर रातों-रात नहीं दिखता. कम से कम 21 दिनों तक लगातार अभ्यास करने के बाद ही आपको अपने शरीर और मानसिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव महसूस होने लगेगा. कल योग दिवस के अवसर पर अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा सा समय निकालें और एक स्वस्थ भविष्य की ओर अपना कदम बढ़ाएं.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





