नौतपा में खुद का रखें ख्याल
Nautapa heatwave health tips: नौतपा से पहले ही तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. गर्मी में लू, डिहाइड्रेशन और मितली की समस्या आम होती हैं. लेकिन आयुर्वेद के कुछ टिप्स अपनाकर शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है. बल्कि घर में उपलब्ध प्राकृतिक चीजों का सही उपयोग काफी लाभदायक साबित हो सकता है. पर्याप्त पानी पीना, बेल का शरबत, छाछ, सत्तू और मौसमी फलों का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है. वहीं तेज धूप में बाहर निकलने से बचना, सिर को कपड़े से ढककर रखना और हल्का एवं सुपाच्य भोजन करना भी जरूरी है.
गर्मी में लोगों को ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए. जैसे छाछ, मट्ठा, बेल का शरबत, आम पन्ना और नींबू पानी शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ लू से भी बचाते हैं. इसके अलावा मौसमी फल खीरा, ककड़ी, तरबूज खा सकते हैं, इसमें अधिक मात्रा में पानी होता है, जिससे आपका पेट भी भर जाता है और शरीर हाइड्रेट रहता है. साथ ही गर्मी में सादा, हल्का खाना खाएं. सब्जियों में लौकी, तोरई, कद्दू और टिंडा जैसी हरी सब्जियां खाएं, जो पेट के लिए हल्की होती हैं। दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचें. अगर जरूरी हो तो सिर को ढककर निकलें और पानी साथ रखें. घर से बाहर जाने से पहले नमक का सेवन करना या उसे साथ रखें.
यह भी पढ़ें: 51.4 करोड़ के फ्लैट खरीदते ही मुसीबत में फंसे सोनम कपूर- आनंद आहूजा; जानें क्या है पूरा मामला?
ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना- मिर्च-मसाले, समोसे, कचौड़ी नौतपा के दौरान खाने से बचें. ये पेट में एसिडिटी और गर्मी बढ़ाते हैं, जिससे आप दिनभर सुस्त और थका हुआ महसूस करता है. चाय में कैफीन होता है, यह डाईयूरेटिक का काम करता है. इससे बार-बार पेशाब आता है और शरीर में पानी की कमी हो सकती है. इसीलिए नौतपा के दौरान इन चीजों को पीने की मनाही होती है. वहीं ज्यादा मीठी चीजें और शराब पीने से डिहाइड्रेशन बढ़ता है. गर्मी में बासी और खुला हुआ खाना खाने से बचें. गर्मियों में तेज तापमान के कारण बैक्टीरिया बहुत जल्दी पनपते हैं, जिससे खाना जल्दी खराब हो जाता है. हमेशा ताजा बना खाना ही खाएं.
नौतपा के दौरान बिना प्यास के भी हर आधे-एक घंटे में थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें. दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच, जब धूप सबसे तेज होती है, बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर निकलने से बचें. जब भी निकलें पूरे शरीर को ढ़क कर निकलें.
Hindi Literature: विश्व प्रसिद्ध आरती 'ओम जय जगदीश हरे' के रचयिता पंडित श्रद्धाराम फिल्लौरी न…
UP Rajya Sabha Election: यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव में सपा ने रामगोपाल…
सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत को चुनौती देने…
Gwalior News: ग्वालियर के डबरा में बेसहारा गोवंश की दुर्दशा से नाराज गौ सेवकों ने…
लैंड फॉर जॉब से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कानूनी प्रक्रिया एक नए मोड़ पर…
Paul Newman Charity: हॉलीवुड एक्टर पॉल न्यूमैन ने 1982 में दोस्तों को गिफ्ट देने के…