लाइफस्टाइल

वर्कआउट के बाद अगर थक जाती है बॉडी, तो रूटीन में जरूर शामिल करें ये हेल्दी स्नैक्स

Healthy Snacks In Workout: वर्कआउट के दौरान शरीर लगभग पूरी एनर्जी का इस्तेमाल कर लेता है. इसलिए फिर से फ्यूल करने के लिए जितना जल्दी हो सके, वर्कआउट के बाद कुछ खा लेना चाहिए. अगर आप पूरी तरह भोजन नहीं कर पा रहे हैं तो वर्कआउट के 15 मिनट बाद स्नैक्स खाकर और 1 घंटे बाद भोजन कर सकते हैं. वर्कआउट में हेल्दी खान-पान का होना बेहद जरूरी होता है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिट रहने के लिए हफ्ते में 4-5 दिन कम से कम 30 मिनट वर्कआउट जरूर करना चाहिए. लेकिन एक्सरसाइज करने के साथ ही हेल्दी डाइट भी जरूरी है. कई लोग वर्कआउट के बाद सिर्फ पानी, जूस या शेक आदि ही पीते हैं. लेकिन आपको बता दें कि वर्कआउट के बाद शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है. ऐसे में आप प्रोटीन और कार्ब्स से भरपूर हेल्दी स्नैक्स खा सकते हैं. इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलेगी और थकान भी दूर होगी. इससे आपको पोषण मिलने के साथ शरीर हेल्दी भी रहता है. आइए जानते हैं, वर्कआउट करने के बाद आप कौन से हेल्दी स्नैक्स का सेवन कर सकते हैं –

सूखे मेवे का सेवन

वर्कआउट के दौरान अनेक विटामिन और प्रोटीन से भरपूर सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होते हैं. इन्हें आप स्नैक्स के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सूखे मेवे अपने आप में ऐसा पावर पैक्ड आहार है, जो विटामिन, मिनरल जैसे पोषक तत्वों का खजाना होता है. बादाम में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की अधिक मात्रा होती है. ये पोषक तत्व बादाम को एक शक्तिशाली हेल्दी भोजन बनाते हैं. आप बादाम से बना हेल्दी स्नैक्स का इस्तेमाल वर्कआउट में कर सकते हैं.

फलों और सब्जियों से बनी स्मूदी

वर्कआउट के दौरान आप अच्छा कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और स्वस्थ वसा चाहते हैं तो केले, या फिर फलों और सब्जियों जैसे चुकंदर के स्मूदी का सेवन कर सकते हैं, स्मूदी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और साथ ही साथ यह हड्डियों और त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है. वहीं, कई लोग शरीर को डिटॉक्स करने और उसे स्वस्थ रखने के लिए भी फलों और सब्जियों से बनी स्मूदी का सेवन करते हैं.

वर्कआउट में चने का इस्तेमाल

आप वर्कआउट के दौरान भुना चना खा सकते हैं. यह लो कैलोरी फूड है, जो कि आयरन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, प्रोटीन भी देता है. यह देसी स्नैक ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. वहीं भिगो कर रखे गए चने आवश्यक मिनरल्स और न्यूट्रीएंट्स से भरपूर होते हैं. यह लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास करवाता हैं और थकान नहीं होने देता है.

वर्कआउट के दौरान कुछ हेल्दी स्नैक्स

  • अंडे आप वर्कआउट के बाद अंडे खा सकते हैं.
  • उबला हुआ चना वर्कआउट के बाद हेल्दी स्नैक के तौर पर आप उबला हुआ चना भी खा सकते हैं.
  • नारियल पानी, चुकंदर जूस पोस्ट वर्कआउट शरीर को एनर्जी देने के लिए नारियल का पानी पी सकते हैं.
  • अगर आप डाइट में प्रोटीन ले रहे हैं तो शाम को पोस्ट वर्कआउट के बाद ब्वॉएल्ड एग खा सकते हैं.
निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

2 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

4 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

5 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago