देश

Delhi Weather Update: दिल्ली में बढ़ने वाली है ठंड, लुढ़केगा पारा, IMD ने जारी की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण देश भर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि  पश्चिमी  हिमालय क्षेत्र में 23 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देने वाला है. जिसके चलते मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और बेमौसम बारिश की मौजूदगी देखने को मिलेगी. वही बनिहाल, श्रीनगर, पटनीटॉप समेत कई स्थानों पर हल्की बारिश ही देखने को मिल सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज अलग-अलग स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. 24 नवंबर को मध्य महाराष्ट्र के साथ तटीय गोवा और कोंकण में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश का अनुमान है

देश के मौसम का हाल

मौसम विभाग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक, 24 और 25 नवंबर को राज्य के विभिन्न स्थानों पर हल्की से भारी बारिश देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ ने तमिलनाडु तट पर चक्रवाती हवा की स्थिति पैदा कर दी है. ऐसे में बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बनने से मौसम में बदलाव आया है. इसके चलते देश में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश होगी.

ये भी पढ़ें- Molestation in Metro: बेंगलुरु मेट्रो में महिला से छेड़छाड़, चीखती रही पीड़िता, लेकिन किसी ने नहीं की मदद

साथ ही दिल्ली के मौसम की बात करें (Delhi Weather) तो बुधवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की उम्मीद जताई गई है. इस सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है. वहीं इसके न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलने वाली है. वहीं दिल्ली वालों को रात के समय ज्यादा सर्दी का अहसास होने वाला है.

बिजली चमकने के साथ भारी बारिश का अनुमान

24 और 25 नवंबर को गोवा, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान है. राज्य में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. गुरुवार सुबह तक हमें बारिश और शुष्क मौसम देखने को मिलेगा. अगले 48 घंटों में प्रदेश समेत देशभर में तापमान गिरने की संभावना है. इसके बाद अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहेंगे.

Dimple Yadav

Recent Posts

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

60 minutes ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

3 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

4 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

4 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

5 hours ago

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति में CJI की एंट्री पर नया दांव, सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश…

5 hours ago