Most Expensive Fruits In The World
Most Expensive Fruits In The World: जब फलों की कीमत 400-500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाती है, तो हमारे पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाती है. हमें लगता है महंगाई कितनी बढ़ गई है, लेकिन सोचिए अगर फलों की कीमत 1000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच जाए तो क्या होगा? आज हम आपको दुनिया के कई सबसे महंगे फलों के बारे में जानकारी देंगे, जिनकी कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे और आम आदमी इन फलों को खरीदने के बारे में सपने में भी नहीं सोच सकता.
जापान में रूबी रोमन अंगूर की प्रजाति दुनिया के सबसे महंगे फलों में शुमार है. पिछले साल का एक गुच्छा साढ़े सात लाख रुपये में बिका था, जिसमें बस 24 अंगूर थे. काफी महंगा होने की वजह से उसे अमीरों का फल कहा जाता है.
पीले रंग का अनानास दुनिया के सबसे महंगे फलों में से एक है. इसे इंग्लैंड की लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन में उगाया जाता है. इसकी वजह से इसे लॉस्ट गार्डेन्स ऑफ हेलिगन पाइनएप्पल्स के नाम से जाना जाता है. इसे तैयार होने में करीब दो साल का समय लगता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि महज एक अनानास की कीमत करीब 1 लाख रुपये हैं.
क्या आपने कभी चौकोर तरबूज खाया या देखा है जी हां, दुनिया में सिर्फ गोल ही नहीं बल्कि चौकोर तरबूज भी होते हैं. इसकी खेती जापान में की जाती है, जिसका वजन 5 किलो के आस-पास होता है. ये तरबूज चौकोर इसीलिए होता है क्योंकि इन्हें एक चौकोर डब्बे के अंदर उगाया जाता है. जानकर हैरानी होंगी कि एक चौकोर तरबूज की कीमत करीब 60 हजार रुपये है.
युबरी खरबूजा दुनिया के महंगें फलों में से एक है. इस फल की खेती जापान में होती है. युबरी खरबूजा बस वहीं पर मिलता है. इस फल का निर्यात बहुत कम किया जाता है. इस फल को सूरज की रोशनी में नहीं बल्कि ग्रीन हाउस में उगाया जाता है. जापान में मिलने वाले एक युबरी कस्तूरी खरबूजे की कीमत 10 लाख रुपये है. हालांकि साल 2019 में यह खरबूजे 33,00,000 रुपये में नीलाम हुए थे.
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…