देश

Ayodhya: अयोध्या में सक्रिय हुआ ठगों का गैंग, निशाने पर राम भक्त, पुलिस जांच में जुटी

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने के बाद से हजारों की संख्या में प्रतिदिन भक्त रामलला के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे में कमाई के अधिक अवसर को देखते हुए ठगों का गैंग भी सक्रिय हो गया है. राम मंदिर के आस-पास से लेकर ऑनलाइन बुकिंग में भी लोगों के साथ जमकर ठगी की जा रही है. ऐसे कई मामले पुलिस के पास पहुंचे और पुलिस इस सम्बंध में लगातार जांच कर रही है. इसी के साथ ही लोगों को सतर्क रहने की भी सलाह दी है.

इस सम्बंध में एएनआई न्यूज एजेंसी से बात करते हए अयोध्या SSP राजकरण नय्यर ने कहा, “हमें 1-2 शिकायतें मिलीं, जिनमें कुछ लोगों ने कहा कि जब वे ऑनलाइन होटल बुकिंग के लिए सर्च कर रहे थे, तो उन्हें बिड़ला धर्मशाला का एक लिंक मिला, जिसमें कमरे बुक करने के लिए ऑनलाइन पैसे जमा करने को कहा गया. जब उन्होंने ऐसा किया तो पता चला कि वह एक फर्जी वेबसाइट थी.” एसएसपी ने आगे बताया कि, हमने मामले का संज्ञान लेकर साइबर थाना अयोध्या में जांच शुरू कर दी है. कार्रवाई की जाएगी.

नहीं है बिड़ला धर्मशाला की कोई वेबसाइट

वहीं साइबर थाना प्रभारी आलोक कुमार ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, जो लोग ऑनलाइन बुकिंग में फ्राड कर रहे हैं वो लोग अयोध्या से दूर कहीं दूसरी जगह बैठकर ये सब कर रहे हैं. यही वजह है कि उनको पकड़ने में तमाम समस्या आ रही है. उन्होंने बताया लेकिन बावजूद इसके कार्रवाई लगातार जारी है. फर्जी वेबसाइट को चिह्नित करके तुरंत बंद करवाया जा रहा है. इसी के साथ ही गूगल से भी सत्यापन करके ही वेबसाइट पब्लिश करने के लिए कहा गया है. इसी के साथ ही अयोध्या पुलिस ने लोगों से अपील की है कि होटल की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर ही कमरा बुक कराएं.

ये भी पढ़ें-सिर धड़ से अलग, हाथ-पैर कटे…थैले में गर्भवती महिला की लाश मिलने से मचा हड़कम्प, छानबीन में जुटी पुलिस

तो वहीं जानकारी सामने आ रही है कि बिड़ला धर्मशाला की अपनी कोई वेबसाइट ही नहीं है, फिर भी इस नाम से अब तक करीब दर्जनों रामभक्तों को निशाना बनाया जा चुका है. इस सम्बंध में धर्मशाला के मैनेजर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, इस सम्बंध में उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत दी है. इससे धर्मशाला की बदनामी हो रही है.

लूट रहे ई-रिक्शा वाले

खबरें सामने आ रही है कि, अयोध्या में इन दिनों आस-पास के इलाकों से तमाम ई-रिक्शा चालक पहुंच गए हैं जो अनाप-शनाप किराया लोगों से वसूल रहे हैं, जिससे स्थानीय चालकों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है. बता दें कि अयोध्या में राम पथ पर जिला प्रशासन ने गोल्फ कोर्ट का ठेका दे दिया है और जिला प्रशासन ने इसके रेट भी तय कर दिए हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों की भी व्यवस्था की गई है, लेकिन इतना अधिक संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं कि सभी को बसों की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं. ऐसे में ई-रिक्शा वाले मनमाने तरीके से लोगों से पैसा वसूल रहे हैं.

बताया जा रहा है कि 100-200 नहीं बल्कि हजारों में किराया वसूला जा रहा है. ये हर गली-कूचे में तैनात हैं और इनका रैकेट मंदिर तक में पसरा हुआ है. ये लोग पर्यटकों व श्रद्धालुओं को वीवीआईपी गेट से ले जाने और फोटो शूट कराने तक की गारंटी देकर मनमाना पैसा वसूल रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस खेल में खाकी भी शामिल है और तमाम शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है.

 

 

 

Archana Sharma

Recent Posts

पाकिस्तान के खिलाफ गरजा अर्जुन राजपूत का बल्ला! एक छोर पर गिरते रहे विकेट, 209 रन का दिया लक्ष्य

Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…

23 minutes ago

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

34 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

42 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

52 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

54 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 hour ago