लाइफस्टाइल

Independence Day 2023 Wishes: दिल में देशभक्ति का जज्बा जगा देंगे ये मैसेज, 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दोस्तों को जरूर भेजें

Independence Day 2023: 15 अगस्त 2023 यानी आज के दिन हम 1947 से भारत की आजादी के 77वां साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. यब वह दिन है जब हमें अंग्रेजों के 200 साल के शासन से आजादी मिली थी. इस दिन स्कूलों, नई दिल्ली के लाल किले, कार्यालयों में झंड़ा फहराने का समारोह आयोजित किया जाता है. इस दिन उन स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जाता हैं जिन्होंने हमारे देश को आजाद कराने के लिए अपनी जान कुर्बान की थी. एक तरफ जहां देश के प्रधानमंत्री ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा लहराकर देश की आजादी के इस खास मौके पर बधाई देंगे वहीं आम जनता भी सोशल मीडिया यानी व्हाट्सएप, फेसबुक और मैसेज के जरिए एक दूसरे को आजादी के इस पर्व पर बधाई देगी आप भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए शानदार बधाई भेज सकते हैं.

स्वतंत्रता दिवस पर भेजिए बधाई संदेश और मुबारकबाद

इंसानियत को जहां दिया जाता है पहला दर्जा
वो मेरा देश हिंदुस्तान ही है.
स्वतंत्रता दिवस की ढेरों बधाई !

भारत मां तेरी गाथा
तेरी है सबसे ऊंची शान
शीश झुकाएं सब तेरे आगे
सब दें तुझे सम्मान
भारत मां की जय हो.
Happy Independence Day 2023

गूंज रहा है दुनिया भर में हिंदुस्तान का नारा
चमक रहा है इस गगन में तिरंगा हमारा प्यारा
आप सबको स्वतंत्रता दिवस की बधाई

कांटों में भी फूल खिलाएं
इस धरती को स्वर्ग बनाएं
आओ, सब को गले लगाएं
हम स्वतंत्रता का पर्व मनाएं.
Happy Independence Day 2023

सारे जहां से अच्छा, हिन्दोस्तां हमारा
हम बुलबुले हैं इसकी, ये गुलिस्तां हमारा-हमारा.
स्‍वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई!

दे सलामी इस तिरंगे को, जिससे तेरी शान है,
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका, जब तक दिल में जान है.
Happy Independence Day 2023

ये भी पढ़ें:OMG 2 Box Office Collection Day 4: अक्षय कुमार की ‘OMG 2’ का कमबैक, जानिए चौथे दिन कितनी हुई कमाई

खुशनसीब हैं वो जो अपने वतन पर मर-मिट जाते हैं
मरकर भी ऐसे लोग अमर हो जाते हैं
करता हूं तुम्हें सलाम ए वतन पर मिटने वालों
तुम्हारी हर सांस में तिरंगे का नसीब बसता है.
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं!

ना पूछो जमाने को क्या हमारी कहानी है
हमारी पहचान तो सिर्फ ये है कि हम सिर्फ हिंदुस्तानी हैं.
Happy Independence Day 2023

सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाती-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है.
Happy Independence Day 2023

गुलाम बने इस देश को आजाद तुमने कराया है
सुरक्षित जीवन देकर तुमने कर्ज़ अपना चुकाया है,
दिल से तुमको नमन हैं करते,
ये आजाद वतन जो दिलाया है.
Happy Independence Day 2023

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

3 hours ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

4 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

4 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

5 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

5 hours ago