सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
UP Politics: यूपी में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों के नेताओं की जुबानी जंग तेज है. नेता सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है, जिसमे उन्होंने भाजपा के रेड जोन के बयान को मुद्दा बनाया है और कहा है कि अब समाजवादी का लाल रंग अपना रंग दिखा रहा है. सपा की रेड पॉवर ही भाजपा के लिए रेड जोन है.
भाजपा लोकसभा चुनाव-2024 को देखते हुए प्रदेश भर में महाजनसंपर्क अभियान चला रही है और इस बार सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है. इसी के साथ पिछली बार के चुनाव में हार चुकी 14 सीटों को भी जीतने का टारगेट रखा है. साथ ही केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने को लेकर देश के सबसे बड़े राज्य की जनता को उपलब्धियां गिना रही है. वहीं भाजपा ने चुनावी अभियान को अलग रंग देने के लिए सभी सीटों को रेड जोन के दायरे में रखा है.
इसी को मुद्दा बनाकर अखिलेश यादव के साथ ही सपा के अन्य नेताओं ने भी भाजपा को घेरा है और तंज कसा है. वहीं भाजपा के एक नेता ने कहा है कि भाजपा की अधिकांश लोकसभा की सीटें रेड जोन में होने का अर्थ खतरे में होना नहीं है. इसका मतलब है कि, वहां अभी बड़े स्तर पर काम किए जाने की जरूरत है. बीजेपी नेता ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में हर सीट को रेड जोन के दायरे में ही रखकर तैयारी करती है. क्योंकि कार्यकर्ताओं में रिलैक्सेशन का भाव न आए. इसी के लिए उनको मोबिलाइज किया जा रहा है. अगर अन्य दल इसे अपनी बढ़त के रूप में ले रहे हैं तो यह उनकी अपनी सोच हो सकती है.
ये भी पढ़ें- Sanjeev Jeeva Murder Case: शूटर विजय यादव को किसने किया था असलहा सप्लाई? पता लगाने बिहार पहुंची पुलिस की टीम
अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा है, “भाजपा कह रही है कि उत्तर प्रदेश में उसकी अधिकांश लोकसभा सीटें ‘रेड जोन’ में है. इसका अर्थ यह है कि जनता की पक्षधर समाजवादी पार्टी का लाल रंग, अपना रंग दिखा रहा है. समावादी पार्टी की ‘रेड पावर’ ही भाजपा के लिए ‘रेड जोन’ हैं.
-भारत एक्सप्रेस
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…
LPG price today: दीवाली से पहले देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव स्थिर रहने…
E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…