गौतम अडानी ने पोती के साथ शेयर की फोटो
Gautam Adani: अडानी ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया की सबसे रईस लोगों की लिस्ट में शामिल है. मंगलवार को गौतम अडानी का कैंडिड मूमेंट सामने आया है. दरअसल गौतम अडानी ने आज सुबह एक एक्स पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने व्यक्तित्व का दूसरा पहलू दिखाया है जिसमें वो नन्ही सी मासूम बच्ची को गोद में लेते हुए प्यार करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन है ये नन्ही बच्ची जिसे गौतम अडानी ने अपने गोद में उठा रखा है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीर में गौतम अडानी ने जिसे अपनी गोद मे लिया हुआ है वो उनकी 14 महीने की पोती कावेरी है. इसी बीच गौतम अडानी ने अपने पोती को गोद में लेते हुए एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उन्होंने कहा है कि इन आंखो के सामने दुनिया की सारी दौलत फीकी है.
कावेरी गौतम अडानी की सबसे छोटी पोती है और उनके बेटे करण अडानी की तीसरी बेटी हैं. बता दें कि करण अडानी की तीन बेटियां हैं जिसका नाम अनुराधा, गायत्री और कावेरी है. इसी बीच अडानी ने अपनी पोती पर प्यार दिखाते हुए कहा है कि-“इन आंखों की चमक की तुलना में दुनिया की सारी दौलत फीकी है.”
ये भी पढ़ें:ईद के मौके पर डिफरेंट लुक की कर रही हैं तलाश, तो यहां बताए गए टिप्स से करें अरेबिक मेकअप
ये तस्वीर 21 मार्च को लंदन के साइंस म्यूजियम में न्यू अडानी ग्रीन एनर्जी गैलरी में ली गई है. अडानी ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि उन्हें अपनी पोतियों के साथ समय बिताना बहुत राहत भरा होता है. गौतम अडानी ने आगे कहा था कि इससे उनका सारा तनाव दूर हो जाता है. मेरी केवल दो दुनिया है काम और परिवार मेरे लिए परिवार ताकत का एक बड़ा स्त्रोत है.
गौतम अडानी के नेटवर्थ की बात करें तो इस समय 102 अरब डॉलर पर है और ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स की रईसों की लिस्ट में वो 13वें स्थान पर हैं. उनसे आगे 11वें स्थान पर भारत के सबस धनवान शख्स मुकेश अंबानी हैं और उनके पास इस समय 113 अरब डॉलर की नेटवर्थ है.
-भारत एक्सप्रेस
8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…
भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…
दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…