लाइफस्टाइल

Winter Diet: सर्दियों में शरीर को गर्म रखेंगे ये 5 फूड, जरूर डाइट में करें शामिल

Winter Diet: सर्दियां शुरू हो गई है और इस मौसम में शरीर का खास ख्याल रखना पढ़ता है. इस सीजन में गर्म कपड़े और हीटर भले ही आपको बाहर से गर्म रखने का काम भली-भांती कर रहे हों, लेकिन शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए खान-पान का भी बेहद महत्‍व है. कड़ाके की सर्दी में न सिर्फ सर्दी, खांसी और जुखाम जैसी समस्‍याएं पैदा होती हैं, बल्‍कि इम्‍यूनिटी कमजोर हो जाने की वजह से अन्‍य और बीमारियां भी लग जाती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिससे शरीर को लंबे समय तक गर्म रखा जा सकता है. साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट हो सकता है. आइए जानते हैं सर्दियों में शरीर को गर्म रखने वाले फूड्स कौन से हैं?

सर्दियों में अच्छे से खाएं ड्राईफ्रूट्स और नट्स

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए ड्राईफ्रूट्स और नट्स का सेवन करें. मुख्य रूप से काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राईफ्रूट्स हेल्दी फैट का अच्छा स्त्रोत होते हैं, जो आपके शरीर को गर्म रख सकते हैं. इसके अलावा खजूर आयरन के उत्कृष्ट स्रोत हैं और इसके सेवनसे शरीर को गर्म रखा जा सकता है. अगर आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं, तो मुट्ठीभर ड्राईफ्रूट्स का सेवन जरूर करें. इसके अलावा आप सर्दियों में ड्राईफ्रूट्स के लड्डुओं का भी सेवन कर सकते हैं.

शरीर को गर्म रखे मसाले

मसाले थर्मोजेनेसिस को बनाए रखने का एक शानदार तरीका साबित हो सकता है. भारतीय खानों में मसालों का इस्तेमाल भरपूर रूप से होता है. शरीर को गर्म रखने के लिए अदरक, जीरा, काली मिर्च, तिल और दालचीनी इत्यादि को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा अदरक का उपयोग हमारी चाय, सूप या किसी करी में मसाला डालने के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है. जीरा आपके शरीर को लंबे समय तक गर्म रखने में मदद कर सकता है. वहीं, दालचीनी पाउडर को सलाद और हॉट चॉकलेट या लैटेस में मिलाया जा सकता है क्योंकि यह स्वाद बढ़ाता है और चयापचय बढ़ाता है. सर्द हवाओं में अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप इन मसालों का प्रयोग कर सकते हैं.

शहद शरीर को रखे गर्म

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए शहद का प्रयोग किया जा सकता है. यह खांसी, जुकाम जैसी परेशानियों को दूर करने में प्रभावी माना जा सकता है. मुख्य रूप से अगर आप स्तनपान कराती हैं, तो यह आपके लिए बेस्ट हो सकता है. बच्चों को 1 साल की उम्र के बाद शहद को दे सकते हैं. इससे उनका शरीर गर्म होता है. शहद का प्रयोग चाय, अदरक इत्यादि के साथ किया जा सकता है.

अंडे खाएं

अंडे में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं. सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए आप ब्रेकफास्ट में अंडे शामिल कर सकते हैं. चाहें तो आप उबले हुए अंडे खा सकते हैं या इससे अन्य डिशेज भी बना सकते हैं.

खजूर का सेवन करें

खजूर में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम, पोटैशियम और अन्य विटामिन्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. इसकी तासीर भी गर्म होती है, इसके नियमित सेवन से शरीर अंदर से गर्म रहता है. डाइट में आप सीमित मात्रा में खजूर शामिल कर सकते हैं.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

2 hours ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

3 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

3 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

3 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

3 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

3 hours ago