Winter Drinks: दिसंबर-जनवरी के महीने में सबसे ज्यादा ठंड हो जाती है.हर कोई कंबल के अंदर घुसा रहता है. ताकि शरीर को गर्म रख सकें. सर्दियों के दौरान हमारे शरीर को गर्म रखना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो करना. अगर आप सर्दियों में हेल्दी डाइट नहीं लेते है, तो इसकी वजह से आपको कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. हेल्दी डाइट के रूप में आप दाल या अंकुरित अनाज, सब्जियां, फल, प्रोटीन युक्त आहार और कार्बोहाइड्रेटयुक्त आहार को शामिल कर सकते हैं.
हम कुछ ऐसे फल और सब्जियां हैं जिनका जूस बनाकर आप रोजाना अगर पिए तो शरीर में कई तरह से फायदा पा सकते हैं. इसके अलावा कुछ ऐसे भी जूस हैं जिन्हें हड्डियों की मजबूती के लिए बेहतरीन माना जाता है. आज हम आपके लिए ऐसे जूस लेकर आए हैं जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं.
पाइनएप्पल यानी अनानास का जूस सर्दियों में सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. ये सिर्फ वजन कम करने के लिहाज से नहीं बल्कि हड्डियों की मजबूती के लिए भी बेस्ट हो सकते हैं. इस जूस में कैल्शियम और Vitamin K जैसे गुण पाए जाते हैं जो हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.
सर्दियों में संतरे के जूस का सेवन करना फायदेमंद माना गया है. इसमें भरपूर मात्रा में Vitamin C पाया जाता है, जो हड्डियों में कोलाजन बनाने में खास रोल निभाता है. आप आसानी से घर में संतरे का जूस तैयार करके सेवन कर सकते हैं.
सर्दियों में ग्रीन जूस को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. पालक जैसी पत्तेदार हरी सब्जियों का इस्तेमाल करके ग्रीन जूस बनाया जाता है जिसमें आंवला भी मिक्स करते हैं. इस ग्रीन जूस का सेवन करना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इसमें Vitamin K और कैल्शियम मौजूद होते हैं जो हड्डियों के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…
तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…
Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…