लाइफस्टाइल

Yoga For Colon Cleansing: कब्ज और पेट की इन दिक्कतों के लिए रोजाना करें इस तरह योग, मिलेगा बेहतरीन रिजल्ट

Yoga For Colon Cleansing: कई लोगों को कब्ज हो या न हो, लेकिन सुबह-सुबह पेट खाली करने में परेशानी जरूर होती है. पेट को ठीक से साफ करने के लिए घंटों बाथरूम में बैठना पड़ता है और उसके बाद भी अगर पेट साफ नहीं होता है तो पूरे दिन पेट दर्द होता रहता है. आंतों की दीवारें मल को आगे ले जाती हैं और शरीर से बाहर निकाल देती हैं, लेकिन अगर आंतें कमजोर हो जाएं तो सही से पेट साफ नहीं हो पाता. कब्ज के इलाज के लिए आप अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर खान-पान को शामिल कर सकते हैं, लेकिन कब्ज का इलाज सिर्फ खाने से नहीं किया जा सकता.

ऐसा करने के लिए आपको अपनी आंतों को मजबूत करने की भी जरूरत है, जिसके लिए आपको व्यायाम करना जरूरी है. ऐसे में कुछ योगा अभ्यास आपके लिए काफी मददगार और फायदेमंद हो सकते हैं. ये योगासन करने में बहुत आसान हैं और तुरंत पेट की समस्या से राहत मिल सकती हैं. आइए हम आपको बताते हैं कुछ योगासन जिससे आप पेट की समस्याओं को दूर कर सकते हैं.

रिवॉल्व्ड क्रिसेंट लंज (परिवृत्त अंजनेयासन)

यह मुद्रा पेट की मांसपेशियों की मालिश करके आंतरिक अंगों को मोड़कर पाचन तंत्र को उत्तेजित करने में मदद कर सकता है. इससे कोलन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिससे पाचन में सुधार आता हैं. अगर आप रोजाना रिवॉल्व्ड क्रिसेंट लंज योग का अभ्यास करते हैं, तो कब्ज और अपच जैसी परेशानी दूर हो जाती है. ऐसे में आंतों की गंदगी को अच्छे से बाहर किया जा सकता है.

त्रिकोणासन (Yoga For Colon Cleansing)

आंतों की गंदगी को बाहर करने के लिए त्रिकोणासन की मदद ले सकते हैं. यह पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है. यह गट हेल्थ में सुधार करता है. इससे कब्ज की परेशानी से राहत मिलती है. साथ ही पाचन स्वस्थ को बेहतर करने में मदद मिल सकती है. इतना ही नहीं नियमित रूप से त्रिकोणासन का अभ्यास करने से छाती, गर्दन, कूल्हों और कंधों की स्ट्रेचिंग अच्छे से होती है, जो मानसिक स्पष्टता की भावना को बढ़ावा देने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें : अगर आप भी चाय-कॉफी के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान! पीने से पहले जरूर पढ़ लें ICMR की ये गाइडलाइंस

उष्ट्रासन (Yoga For Colon Cleansing)

आंतों की गंदगी को बाहर करने के लिए आप उष्ट्रासन मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं. ये पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. इस योगा की मदद से अधिवृक्क ग्रंथियों को उत्तेजित करने में मदद मिलती है, जो पाचन तंत्र को स्वास्थ्य और सुधार करता है. साथ ही इससे पेट में जमा गंदगी मिनटों में बाहर हो सकती है.

Uma Sharma

Recent Posts

‘नारी शक्ति से समृद्ध हो रहा यूपी..! महाअष्टमी पर सीएम योगी बोले-‘प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में…’

महाअष्टमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और…

17 minutes ago

दुनिया में उड़ी पाकिस्तान की खिल्ली! खुद का हथियार संभलता नहीं, चले थे शेखी बघारने; देखें VIDEO

Pakistan News: डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान से तनाव के बीच पाकिस्तानी सेना की चीन निर्मित…

21 minutes ago

रांची में सजा स्ट्रीट फूड वाला दुर्गा पूजा पंडाल, छत से लटकते दिखे गोलगप्पे

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर…

38 minutes ago

दिल्ली के ‘मिनी बंगाल’ में गोल्डन जुबली धमाका, सीआर पार्क मेला ग्राउंड में उमड़ रही भक्तों की भारी भीड़

दिल्ली के चितरंजन पार्क (CR Park) में दुर्गा पूजा की रौनक चरम पर है. मेला…

46 minutes ago

मल्लिका शेरावत की लालू परिवार में धमाकेदार एंट्री, तेज प्रताप ने खुद खोला ये बड़ा राज; देखें VIDEO

Lalu family Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पटना में तेज प्रताप यादव के आवास…

50 minutes ago

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

1 hour ago