ओलंपिक

Paris Olympics में पहुंचे वाराणसी के ललित से मां ने कहा- ‘बेटा इस बार मेडल का रंग बदलना चाहिए’

Paris Olympics 2024: वाराणसी में पेरिस ओलंपिक में गए भारतीय खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है. ओलंपियन पेरिस में भारत का नाम रोशन करें इसके लिए उनके परिवार के लोग दिन रात पूजा- पाठ में जुट गए हैं. वाराणसी के रहने वाले ओलंपियन ललित उपाध्याय से भी इस बार काफी उम्मीदें हैं और उनके घर में माता-पिता इस बार मेडल का रंग बदलने की आस लगाए बैठे हैं.

पेरिस पहुंच चुके ललित उपाध्याय से उनकी मां रीता उपाध्याय ने वीडियो काल के जरिए बातचीत कर उन्हें आशीर्वाद दिया और कहा कि बेटा इस बार मेडल का रंग बदलना चाहिए. ललित के पिता सतीश उपाध्याय भी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं कि इस बार पिछली बार से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ी करें और गोल्ड मेडल हासिल करें.

खिलाड़ी अपना बेस्ट देने के लिए कॉन्फिडेंट

वाराणसी के शिवपुर निवासी ओलंपियन ललित उपाध्याय की मां रीता उपाध्याय ने भारत एक्सप्रेस से बताया कि पेरिस ओलंपिक में गई भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं. सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए कांफिडेंट है. ललित के अलावा अन्य खिलाड़ियों से भी बातचीत हुई तो सभी ने कहा कि इस बार देश के लिए पूरी जान लगाकर खेलेंगे और गोल्ड मेडल लाएंगे. ललित के पिता सतीश उपाध्याय ने बताया कि पेरिस पहुंच कर ललित ने पूरे परिवार का हाल जाना और साथ ही आशीर्वाद भी मांगा. वहां सभी खिलाड़ी पूरी मेहनत कर रहे हैं और नियमित प्रैक्टिस में जुटे हैं.

मेडल जीतने पर OSD बने थे ललित

वाराणसी के रहने वाले ललित उपाध्याय ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली टीम के प्रमुख खिलाड़ी थे. इस उपलब्धि के लिए उन्हें उप्र सरकार ने सम्मान के तौर पर यूपी पुलिस में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया. ललित उपाध्याय को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में प्रदान किए जाने वाला सर्वोच्च सम्मान से नवाजा जा चुका है.

यूपी सरकार ने ललित को पुलिस विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के समकक्ष समूह ‘ख’ में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परिधि के बाहर विशेष कार्याधिकारी का पद दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ललित उपाध्याय को एक करोड़ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित भी किया था.

ये भी पढ़ें- Olympics 2024: PV Sindhu और शरत कमल उद्घाटन समारोह में तिरंगा लेकर चलने को उत्सुक

-भारत एक्सप्रेस

Saurabh Agarwal

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

4 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

4 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago