दुनिया

Bangladesh Violence : शेख हसीना की पार्टी के नेता के होटल पर हमला… 8 लोगों को जला दिया गया जिंदा; प्रदर्शनकारियों की तालिबानी करतूत आई सामने

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में तख्तापलट और शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद प्रदर्शनकारी हिंसा की सभी सीमाएं तोड़ते नजर आ रहे हैं और हालात बद से बदतर हो गए हैं. यहां सोमवार को जेसोर में एक होटल में आग लगा दी गई, जिसमें कम से कम 8 लोगों के जिंदा जल जाने की खबर सामने आ रही है और 84 लोग घायल हो गए हैं. इस तरह से अब यहां पर प्रदर्शनकारियों की तालिबानी करतूत देखने को मिल रही है.

बता दें कि होटल के मालिक जेसोर जिले के अवामी लीग के महासचिव शाहीन चकलादार थे. तो वहीं घटना की पुष्टि डिप्टी कमिश्नर अबरारुल इस्लाम ने की है. मृतकों में से दो लोगों की पहचान 20 वर्षीय चयन और 19 वर्षीय सेजन हुसैन के तौर पर हुई है. तो वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अस्पताल के एक कर्मचारी हारुन रशीद ने मीडिया को जानकारी दी है कि यहां पर कम से कम 84 लोगों का इलाज किया जा रहा है जिनमें से अधिकांश छात्र हैं.

ये भी पढ़ें-ब्रिटेन में शरण मिलने तक शेख हसीना रहेंगी भारत में; 49 साल पहले का इतिहास दोहराया, जानें तब क्या हुआ था बांग्लादेश में?

शेख हसीना के इस्तीफे के बाद जारी है जश्न का दौर

बता दें कि यहां पर शहर के तमाम हिस्सों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे का जश्न मनाया जा रहा है. बता दें कि इस्तीफा देकर शेख हसीना भारत आ गई हैं और अब वह ब्रिटेन से शरण मांग रही है. जब तक उनको ब्रिटेन में शरण नहीं मिलती तब तक वह भारत में ही रहेंगी. तो वहीं शेख हसीना के इस्तीफे के बाद से जश्न मना रहे लोगों ने अब शेख हसीना की पार्टी के लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है. ताजा खबर सामने आ रही है कि कुछ लोगों ने चित्तरमोर इलाके में जाबिर होटल में आग लगा दी और उसके फर्नीचर को तोड़ दिया. इसी के साथ ही जिला अवामी लीग कार्यालय और शरशा और बेनापोल क्षेत्रों में 3 और अवामी लीग नेताओं के घरों पर उपद्रवियों ने हमला किया है.

मालूम हो कि बांग्लादेश में आगजनी और भड़की हिंसा में अब तक करीब 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. सोमवार को न्यूज एजेंसी एएफपी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मौत के आंकड़ों को लेकर अभी कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है कि मौत की संख्या 300 है. एएफपी की रिपोर्ट में बताया गया है कि बांग्लादेश की सड़कों पर रविवार को हिंसा हुई. इसमें मरने वालों की संख्या कम से कम 300 हो गई तो वहीं 100 लोगों की मौत की भी पुष्टि की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

40 minutes ago

US में 7 मुस्लिम सांसद बने चर्चा का केंद्र, भारत समेत दुनिया की संसदों में कितनी है मुस्लिम भागीदारी?

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…

1 hour ago

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लिया संन्यास, 23 साल बाद पुर्तगाल की नंबर-7 जर्सी को कहा अलविदा

Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…

2 hours ago