Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में चीन ने जीता पहला गोल्ड मेडल

Paris Olympics 2024: चीन की मिक्स्ड शूटिंग जोड़ी हुआंग युटिंग और शेंग लिहाओ ने शनिवार को पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीता.

Paris 2024 Medal

Paris 2024 Medal (Photo- IANS)

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने का सिलसिला शुरू हो गया है. चीन की मिक्स्ड शूटिंग जोड़ी हुआंग युटिंग और शेंग लिहाओ ने शनिवार को पेरिस ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल जीता. चीनी जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरियाई जोड़ी किम जिह्योन और पार्क हाजुन को 16-12 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की.

चीन ने जीता पहला गोल्ड

चीन ने शुरुआती दौर से ही बढ़त बनाए रखी और अंत में कोरियाई खिलाड़ियों के प्रयासों के बावजूद अपनी बढ़त बनाए रखी. इससे पहले, कजाकिस्तान ने खेलों का पहला मेडल जीता, जब एलेक्जेंड्रा ले और इस्लाम सतपायेव ने जर्मनी की अन्ना जानसेन और मैक्सीमिलियन उलब्रिक को उसी स्पर्धा में 17-5 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा.

ये भी पढ़ें- पेरिस ओलंपिक 2024: भारत का पहला दिन – जानें कौन से एथलीट और किस खेल में उतरेंगे

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital