Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बुद्ध पूर्णिमा पर एक साथ कई दुर्लभ संयोग, ऐसे उठाएं लाभ; चूके तो होगा पछतावा

Buddha Purnima 2024 Upay: वैशाख मास की पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन कई दुर्लभ संयोग और राजयोग बनने जा रहे हैं. इस दिन किया गया उपाय बेहद लाभकारी साबित होता है.

buddha purnima 2024

बुद्ध पूर्णिमा 2024.

Buddha Purnima 2024: वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा कहते हैं. धार्मिक और पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु का बुद्धावतार हुआ था. इसलिए इस दिन बौद्ध संप्रदाय के अनुयायी भगवान बुद्ध की विशेष उपासना करते हैं. पंचांग के अनसुार, इस साल वैशाख मास की पूर्णिमा, गुरुवार 23 मई को है. पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए खास माना गया है. कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखकर विधिवत मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की उपासना करने से धन-दौलत और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती रहती है. बुद्ध पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी? जानिए.

बुद्ध पूर्णिमा पर बनेंगे ये दुर्लभ संयोग

पंचांग के अनुसार, बुद्ध पूर्णिमा के दिन एक साथ कई शुभ संयोग बन रहे हैं. वैशाख पूर्मिमा का संबंध विशाखा नक्षत्र से है और इस नक्षत्र के स्वामी बृहस्पति देव हैं. इस साल वैशाख पूर्णिमा के दिन गुरुवार का खास संयोग बना रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा के दिन सर्वार्थसिद्धि योग, शिव योग, गजकेसरी योग, शुक्र-आदित्य योग और गुरु आदित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है.

बुद्ध पूर्णिमा 2024 शुभ मुहूर्त

वैशाख मास की पूर्णिमा (बुद्धि पूर्णिमा) तिथि की शुरुआत 22 मई को शाम 6 बजकर 47 मिनट से होगी. जबकि पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 23 मई को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यतानुसार, पूर्णिमा का व्रत 23 मई को रखा जाएगा.

बुद्ध पूर्णिमा के उपाय

चूंकि, पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है इसलिए इस दिन उनकी कृपा पाने के लिए खास उपाय करना अच्छा माना गया है. वैशाख पूर्णिमा (बुद्ध पूर्णिमा) को मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 11 पीली कौड़ियों को लेकर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें. फिर अगले दिन उन कौड़ियों को लाल कपड़े में उठाकर धन रखने वाले स्थान या तिजोरी में रखें. मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन इस उपाय को करने धन-दौलत और सुख के साधनों में कमी नहीं होती है. साथ ही हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती रहती है.

बुध पूर्णिमा के दिन क्या दान करें?

बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान करना बेहद शुभ माना गया है. ऐसे में इस दिन घड़ा, छाता और जूते-चप्पल का दान करना चाहिए. वैशाख पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहते हैं और घर में कभी दरिद्रता का वास नहीं होता है. इसके अलावा इस दिन झाड़ू का दान करने से मां लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

यह भी पढ़ें: बेहद चमत्कारी है मां लक्ष्मी का ये छोटा सा स्तोत्र, सिर्फ 2 बार पढ़ने से मां लक्ष्मी सुख-समृद्धि से भर देती हैं घर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital