आस्था

Diwali 2023: दिवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की इस तरह की मूर्ति लाएं घर, नहीं होगी धन की कमी

Diwali 2023: हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार पड़ता है. इस साल 2023 में  दिवाली का पर्व 12 नवंबर को मनाया जाएगा. दिवाली के दिन माता लक्ष्मी और सुख-समृद्धि के देवता भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. वहीं इनकी कृपा के लिए दिवाली के दिन घर में पूजा के लिए इनकी मूर्तियों की स्थापना की जाती है. दीपावली के दिन पूजा करने से माता लक्ष्मी की कृपा से जीवन में सभी तरह की भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है वहीं दिवाली  (Diwali 2023) पर कुछ बातों का विशेष रुप से ध्यान रखना चाहिए. खासतौर से मां लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति बाजार से लाते समय.

भगवान गणेश की ऐसी मूर्ति लाएं घर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दिवाली (Diwali 2023) के दिन भगवान गणेश की नई मूर्ति घर लाते समय इस बात का खास तौर पर ख्याल रखना चाहिए कि गणेश भगवान की मूर्ति में उनकी सूंड बाई ओर हो. दाईं ओर सूंड वाली मूर्ती सही नहीं मानी जाती है. वहीं गणेश भगवान के साथ उनकी सवारी मूषक और उनका प्रिय भोग मोदक भी मूर्ति में जरूर हो. भगवान गणेश की मूर्ति खड़ी मुद्रा में भी नहीं होनी चाहिए. बैठी हुई मुद्रा में भगवान गणेश की मूर्ति शुभ मानी गई है. वहा उसमें लाल रंग के फूल हों तो अति उत्तम है.

इसे भी पढ़ें: Diwali 2023: इस दिन मनाई जाएगी दिवाली, जानें शुभ मुहूर्त और माता लक्ष्मी की पूजा विधि

माता लक्ष्मी की मूर्ति लेते समय रखें इस बात का ध्यान 

सच्चे मन के साथ दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा हमेशा फलदायी मानी गई है. ऐसे में दिवाली (Diwali 2023) के दिन पूजा के लिए घर लाई जाने वाली मां लक्ष्मी की मूर्ति ऐसी लाएं की उसमें मां लक्ष्मी बैठी अवस्था में हों. कमल पर विराजमान मां लक्ष्मी की मूर्ति अति शुभ फल प्रदान करने वाली मानी गई है. उल्लू पर सवार मां लक्ष्मी की मूर्ति खदीदने से इस दिन बचना चाहिए. दिवाली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा प्रदोष काल में उत्तम मानी गई है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

6 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

11 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

23 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

24 minutes ago

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

49 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

60 minutes ago