देश

फिर BHU हुआ शर्मसार, मनचलों ने छात्रा के जबरन उतरवाए कपड़े, बनाया वीडियो, विरोध में स्टूडेंट्स ने काटा बवाल

IIT BHU:  देश की फेमस यूनिवर्सिटी IIT BHU कैंपस में बुधवार की रात को शर्मनाक घटना सामने आई. यहां एक छात्रा के साथ कुछ मनचलों ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की. इसके बाद छात्रा ने किसी तरह से अपनी जान एक प्रोफेसर के घर में छुपकर बचाई. इस घटना को करीब 16 से 17 घंटे होने वाले हैं. वहीं कैंपस में हुई इस घटना को लेकर छात्र-छात्राएं लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कॉलेज के स्टूडेंट्स ने डायरेक्टर के दफ्तर का भी घेराव किया और इन घटनाओं को रोकने के लिए डायरेक्टर के सामने अपनी कुछ मांगे रखी.

जब मनचले जबरदस्ती उस छात्रा को कैंपस की दूसरी साइड लेकर जाने लगे तो छात्रा किसी तरह से अपनी जान बचाकर भाग निकली और प्रोफेसर के घर जाकर छुप गई. करीब 20 मिनट तक छुपे रहने के बाद प्रोफेसर को जगाया और मदद की गुहार लगाई.

कैसे हुई घटना?

बताया जा रहा है कि बुधवार की रात को आईआईटी बीएचयू के कैंपस में न्यू गर्ल्स हॉस्टल की एक लड़की बाहर घूमने के लिए निकली थी. इस दौरान उसका एक दोस्त उसे मिल गया. जिसके बाद वह कुछ देर तक साथ घूमने लगे. तभी एक बाइक पर तीन लड़के वहां आते हैं और दोनों के साथ मारपीट करने लगते हैं. इसके वह लड़की जबरदस्ती कैंपस के दूसरी साइड लेकर चले जाते हैं. इसके बाद तीनों मनचलों ने अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की यूपी में सक्रियता से बढ़ी सियासी सरगर्मी, पूर्व भाजपा सांसद के घर जाएंगे यूपीसीसी चीफ

मनचलों ने पहले उसके जबरदस्ती कैंपस में कपड़े और उतरवाए और फिर जबरन किस करने लगे. इतना ही उन मनचलों ने छात्रा के वीडियो भी बना लिया और फोटो भी क्लिक कर लिए. इसके साथ उसका नंबर भी ले लिया.

अखिलेश ने बीजेपी पर बोला हमला

वहीं इस पूरी घटना के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बांदा में एक दलित के साथ बलात्कार और जघन्य हत्या की जो ख़बर आई है, वो दिल दहला देने वाली है. उप्र की महिलाएं डरी हुई हैं और अंदर-ही-अंदर आक्रोशित भी. साथ ही आईआईटी बीएचयू की महिला छात्रा के साथ अभद्रता के बाद निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने की घटना उप्र की क़ानून-व्यवस्था के मुंह पर तमाचा है और ज़ीरो टॉलरेंस के भाजपाई महाझूठ का भंडाफोड़। भाजपा सरकार से उप्र की महिलाओं का विश्वास पूरी तरह उठ गया है। अब इस सरकार से कोई भी अपेक्षा बेमानी है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

12 minutes ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

17 minutes ago

‘अंगूर खट्टे हैं’ कहकर कंगना ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, CJP प्रदर्शन पर क्या बोलीं?

CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…

32 minutes ago

शादी में मिले बेल का किया ‘मिसयूज’? शरजील इमाम की अंतरिम जमानत रद्द करने के लिए पुलिस की अर्जी

Karkardooma Court: दिल्ली पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अर्जी दाखिल कर शरजील इमाम की अंतरिम…

38 minutes ago

‘सवाल पूछना मानहानि नहीं!’: आप नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्रवेश वर्मा का केस कोर्ट से खारिज

POCSO Case: राउज एवेन्यू कोर्ट से आप नेता सौरभ भारद्वाज को बड़ी राहत मिली है.कोर्ट…

50 minutes ago

हिरासत में महात्मा गांधी के परपोते, EC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन

Tushar Gandhi Arrest: चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी के परपोते…

51 minutes ago