दिवाली पर ना करें ये गलतियां.
Diwali 2024 Mistakes: इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर (गुरुवार) को मनाया जाएगा. इस दिन धन की देवी लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा भी होती है. दिवाली के दिन लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं. लेकिन, दिवाली के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी माना गया है. आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि दिवाली के दिन कुछ कार्यों को करने से धन की देवी माता लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं.
दिवाली के दिन सुबह देर तक ना सोएं. इस दिन जल्दी उठें और पूजा-पाठ करें. मान्यतानुसार, दिवाली के दिन नाखून काटने और शेविंग करने से बचना चाहिए.
दिवाली के दिन पूजा के दौरान मूर्तियों को एक निश्चित क्रम में लगाएं. बाएं से दाएं क्रम में क्रमशः भगवान गणेश, माता लक्ष्मी, भगवान विष्णु, मां सरस्वती और मां काली की मूर्ति रखें. इसके बाद लक्ष्मण और श्रीराम और माता सीता की मूर्ति रखें.
दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजा के दौरान तालियां नहीं बचानी चाहिए. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी की आरती भी बहुत तेज आवाज में ना करें. माना जाता है कि मां लक्ष्मी शोर से घृणा करती हैं. ध्यान रहे कि दिवाली के दिन मां लक्ष्मी का पूजन अकेले में ना करें. भगवान विष्णु के बिना उनका पूजन अधूरा माना जाता है.
यह भी पढ़ें: Diwali 2024 Vastu Tips: लक्ष्मी-कुबेर बरसाएंगे धन, दिवाली से पहले जरूर कर लें घर की इन 4 दिशाओं की सफाई
कहते हैं कि धन की देवी मां लक्ष्मी उसी स्थान पर वास करती हैं, जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. ऐसे में दिवाली के दिन घर में साफ-सफाई का खास ख्याल रखें.
दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के बाद पूजा घर में सामग्रियों को बिखरा हुआ ना छोड़ें. पूरी रात दीया जलाकर रखें. अखंड दीप में समय-समय पर घी या तेल डालते रहें.
दिवाली के दिन मोमबत्ती के बजाय ज्यादा से ज्यादा मिट्टी के दीपकों का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा करना शुभ माना गया है. दिवाली कि सरसों के तेल का मिट्टी का दीया जलाना अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना गया है.
यह भी पढ़ें: दिवाली के दिन गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, घर में छा जाएगी दरिद्रता!
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…