Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Diwali 2024 Vastu Tips: लक्ष्मी-कुबेर बरसाएंगे धन, दिवाली से पहले जरूर कर लें घर की इन 4 दिशाओं की सफाई

Diwali 2024 Vastu Tips: दिवाली को सुख-समृद्धि और खुशहाली का त्योहार माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जानिए दिवाली से पहले घर की किन दिशाओं की सफाई जरूरी है.

diwali vastu tips

दिवाली वास्तु टिप्स.

Diwali 2024 Vastu Tips: कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमवस्या तिथि पर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जाएगा. दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी समेत भगवान गणेश की पूजा का विधान है. मान्यता है कि दिवाली के दिन प्रदोष व्यापिनी तिथि में लक्ष्मी-गणेश का विधिवत पूजन करने से घर में खुशहाली आती है.

दिवाली को लेकर मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी का आगमन होता है. इसलिए लोग, उनके स्वागत के लिए पहले से घर का कोना-कोना साफ करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली के दिन घर की कुछ दिशाओं को विशेष रूप से साफ करना चाहिए. आइए जानते हैं कि दिवाली से पहले घर की किन दिशाओं को साफ रखना जरूरी है.

ईशान कोण

ईशान कोण का संबंध देवी-देवताओं से है. ऐसे में दिवाली से पहले ईशान कोण (पूरब और उत्तर की दिशा) की साफ-सफाई जरूर करें. माना जाता है कि दिवाली से पहले घर के ईशान कोण की साफ-सफाई जरूर करनी चाहिए वरना घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास नहीं होता है.

यह भी पढ़ें: धनतेरस पर भूलकर भी घर ना लाएं लक्ष्मी-गणेश की ऐसी मूर्ति, हमेशा रहेगी पैसों की किल्लत

ब्रह्म स्थान

घर के बीच वाले हिस्से को ब्रह्म स्थान कहा जाता है. आसान शब्दों में इसे घर का आंगन कह सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी घर का ब्रह्म स्थान बहुत महत्वपूर्ण होता है. इसलिए दिवाली से पहले घर के ब्रह्म स्थान को साफ रखना बहुत जरूरी है. ब्रह्म स्थान से उन सामानों को हटा देना चाहिए जो जरूरत के ना हों.

पूरब दिशा

दिवाली से पहले घर की पूरब दिशा के स्थान को अच्छे से साफ करना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. साथ ही घर में धन की देवी लक्ष्मी का वास होता है.

उत्तर दिशा

दिवाली से पहले घर की उत्तर दिशा को भी साफ करना अत्यंत आवश्यक माना गया है. किसी भी घर की यह दिशा खास महत्व रखती है. इस दिशा का संबंध सूर्य देव से है. ऐसे में दिवाली से पहले इस दिशा की साफ-सफाई जरूर करें.

यह भी पढ़ें: Diwali 2024 Exact Date: काशी के विद्वानों ने खत्म किया भ्रम, यहां जानें पूरे देश में कब मनेगी दिवाली



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital