Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Diwali 2024 Exact Date: काशी के विद्वानों ने खत्म किया भ्रम, यहां जानें पूरे देश में कब मनेगी दिवाली

Diwali 2024 Exact Date: दिवाली के त्योहार को लेकर चले आ रहे मतभेद पर काशी के पंचांग और ज्योतिष के विद्वान एक मंच पर आए और व्याप्त भ्रम और असमंजस को खत्म करते हुए घोषणा की.

Diwali 2024 Exact Date

दिवाली 2024.

Diwali 2024 Exact Date: कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. लेकिन, इस साल पूरे देश में दिवाली कब मनाई जाएगी इसको लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. विद्वानों की एक मंडली का मत है कि दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी. जबकि, विद्वानों की दूसरी मंडली का मानना है कि इस साल दिवाली 1 नवंबर को मनाई जाएगी. ऐसे में आइए जानते हैं काशी के विद्वान दिवाली की सही तिथि को लेकर क्या कह रहे हैं.

कब मनाई जाएगी दिवाली?

विश्व पंचांग के समन्वयक प्रो. विनय कुमार पांडेय ने बताया कि शास्त्रों में दिवाली निर्णय के लिए मुख्यकाल प्रदोष में अमावस्या का होना जरूरी माना गया है. इस साल प्रदोष (2 घंटे 24 मिनट) और निशीथ (अर्धरात्रि) में अमावस्या 31 अक्टूबर को पड़ रही है. ऐसे में दिलावी 31 अक्टूबर को मनाना शास्त्र सम्मत है.

1 अक्टूबर को दिवाली मनाना शास्त्रोचित नहीं

पंचांग के समन्वयक प्रो. विनय कुमार ने बताया कि देश के किसी भी भाग में 1 नवंबर को पूर्ण प्रदोष काल में अमावस्या की प्राप्ति नहीं है. ऐसे में 1 नवंबर को किसी भी मत से दिवाली मनाना शास्त्रोचित नहीं है.

दिवाली 31 अक्टूबर को ही क्यों?

काशी के विद्वानों में बताया कि 2024 में पारम्परिक गणित द्वारा निर्मित पंचांगों में कोई भेद नहीं है, क्योंकि उन सभी के अनुसार अमावस्या का आरंभ 31 अक्टूबर को सूर्यास्त के पहले होकर 1 नवंबर को सूर्यास्त के पूर्व ही समाप्त भी हो रही है. इससे देश के सभी भागों में पारंपरिक सिद्धांतों से निर्मित पंचांगों के अनुसार 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाया जाना निर्विवाद रूप में एक मत से सिद्ध है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital