आस्था

इस साल हनुमान जयंती पर पर बन रहा दुर्लभ संयोग, शनि दोष से छुटकारा दिलाएगा ये 1 काम

Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती हर साल चैत्र महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र पूर्णिमा 23 अप्रैल को पड़ रही है. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत मंगलवार, 23 अप्रैल को सुबह 3 बजकर 25 मिनट से होगी. जबकि इस तिथि की समाप्ति 24 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, इस साल हनुमान जयंती 23 अप्रैल को ही मनाई जाएगी. इसके अलावा इस दिन चित्रा नक्षत्र रात 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. जबकि, वज्र योग का भी खास संयोग बन रहा है.

हनुमान जयंती 2024 पूजा-विधि

हनुमान जंयती पर पूजा के लिए व्रत से एक दिन पहले रात को जमीन से सोएं. ऐसा करने से पहले प्रभु श्री राम, माता सीता और हनुमान जी का ध्यान करें. अगले दिन यानी हनुमान जयंती पर सुबह उठकर फिर से राम दरबार का स्मरण करें. इतना करने के बाद गंगाजल लेकर संकल्प लें. फिर पूरब दिशा में हनुमान जी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. ऐसा करने के बाद शुद्ध हृदय से हनुमान का षोडशोपचार पूजा करें. पूजन के अंत में आरती करें.

शनि दोष से छुटकारा पाने के उपाय

सनातन धर्म में हनुमान जयंती का खास महत्व है. पौराणिक मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था. हनुमान जयंती के दिन हनुमान मंदिर में भगवान के दर्शन करने चाहिए. साथ ही उनकी प्रतिमा के सामना घी का दीपक जलाना चाहिए. इसके अलावा मंदिर परिसर में बैठकर कम के कम 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए. मान्यतानुसार, ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. परिणामस्वरू जीवन की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिलती है. इतना ही नहीं, इस दिन विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा करने से शनि-दोष से भी छुटकारा मिलता है.

हनुमान जयंती 2024 उपाय

मान्यता है कि हनुमानजी को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं होती. ऐसे में हनुमान जयंती पर बजरंगबली की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें. हनुमान जयंती के दिन राम नाम का कीर्तन करने से मनोकामना पूरी होती है. इसके अलावा हनुमान जयंती के दि सुंदरकांड का पाठ करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

यह भी पढ़ें: हिंदू नववर्ष के राजा चंद्रमा तो मंत्री शनि देव, दोनों मिलकर संवारेंगे इन 5 राशियों की तकदीर; होगा बंपर लाभ

यह भी पढ़ें: हर प्रकार के पापों से मुक्ति दिलाता है यह व्रत, पापमोचनी एकादशी के लिए शुभ मुहूर्त; पूजा-विधि और फायदे जानिए

Dipesh Thakur

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

15 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

37 minutes ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago