Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हिंदू नववर्ष के राजा चंद्रमा तो मंत्री शनि देव, दोनों मिलकर संवारेंगे इन 5 राशियों की तकदीर; होगा बंपर लाभ

Hindu Nav Varsha 2024: हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2081 की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल के राजा चंद्रमा और मंत्री शनि देव हैं.

Hindu Nav Varsha

हिंद नववर्ष, विक्रम संवत 2081 भाग्यशाली राशियां.

Hindu Nav Varsha 5 Lucky Zodiac: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से नए संवत्सर की शुरुआत हो जाती है. पंचांग के अनुसार, इस साल यह तिथि 8 अप्रैल से शुरू हो रही है. दृक पंचांग के मुताबिक, प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि इस तिथि की समाप्ति 9 अप्रैल को रात 2 बजकर 18 मिनट पर होगी. उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, नव संवत्सर 2081 की शुरुआत 9 अप्रैल 2024 से होगी. ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, नव संवत्सर (2081) के राजा चंद्रमा, जबकि मंत्री शनि होंगे. ऐसे में हिंदू नववर्ष कुछ राशियों के लिए शुभ है.

मेष राशि

मेष राशि के लिए हिंदू नववर्ष उन्नति कारक माना जा रहा है. हिंदू नववर्ष में जॉब में प्रमोशन और तरक्की के कई योग बनेंगे. कार्यस्थल पर पहले किए कार्य का लाभ मिलेगा. चूंकि, मेष राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग बनेगा. ऐसे में गजकेसरी योग के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मकता आएगी. शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे.

कर्क राशि

आपके लिए हिंदू नववर्ष बेहद शुभ और लाभकारी रहने वाला है. इस साल के मंत्री शनि देव हैं और राशि का स्वामी चंद्रमा, साल के स्वामी रहते हुए सत्ता से लाभ दिला सकते हैं. चूंकि, इस राशि पर शनि की राशि पर ढैय्या का प्रभाव है. ऐसे में इस साल के मंत्री शनि देव कृपा बरसाएंगे. जिससे शनि की ढैय्या से राहत मिलेगी.
बिजनेसमैन और नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर अधिकारियों से सहयोग मिलेगा. अगर नौकरी में बदलाव करना चाह रहे हैं तो प्रयास करने से सफलता मिलेगी.

सिंह राशि

हिंदू नव संवत्सर सिंह राशि के लिए भी खास है. चंद्रमा के राजा बनने से इस राशि से जुड़े लोगों के भाग्य में वृद्धि होगी. पैतृक संपत्ति से खास लाभ मिलेगा. नव विवाहितों को संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है. छात्रों को विदेश में पढ़ाई का अवसर मिलेगा.

धनु राशि

हिंदू नववर्ष धनु राशि के लिए भी मंगलकारी माना जा रहा है. इस दौरान कार्यक्षमता में निखार आएगा. कार्यस्थल पर कार्यकुशल रहेंगे. संतान प्राप्ति की कामना पूरी होगी. इसके अलावा भाग्य का भी साथ मिलेगा. सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन पेट से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है. तीर्थ स्थानों की यात्रा के योग बनेंगे.

कुंभ राशि

नए हिंदू नवसंवत्सर के अंत में शनि देव कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में शनि देव जाते-जाते भी इस राशि लाभ के कारक बनेंगे. इस साल उत्साह और मनोबल में वृद्धि होगी. नौकरी-व्यापार से जुड़े आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. निवेश से जुड़े कार्यों में भी खास लाभ होगा. अविवाहितों को शादी का प्रस्ताव आएगा.

यह भी पढ़ें: बृहस्पति देव इन 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, अप्रैल में बढ़ेगी सुख-समृद्धि और धन-दौलत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital