माघ पूर्णिमा 2024.
Magh Purnima 2024 Date Time Shubh Muhurat Upay: माघ महीने की पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाता है. हिंदू धर्म में इस तिथि का खास धार्मिक महत्व है. इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं. मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान और दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. इसके अलावा पूर्णिमा के दिन लोग घर या मंदिर में सत्यनारायण भगवान की कथा करवाते हैं. इस साल माघ महीने की पूर्णिमा कब है? और इस दिन किन 5 उपायों को करना शुभ रहेगा जानिए.
माघ मास की पूर्णिमा तिथि 23 फरवरी को दोपहर 3 बजकर 33 मिनट से शुरू हो रही है. जबकि पूर्णिमा तिथि का समापन 24 फरवरी को शाम 5 बजकर 59 मिनट पर होगा. ऐसे में पूर्णिमा का व्रत 24 तारीख को ही रखा जाएगा.
पूर्णिमा तिथि का संबंध मां लक्ष्मी के भी है. ऐसे में इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कनकधारा स्तोत्र और श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए. इसके अलावा इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से भी धन-दौलत में वृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
माघ पूर्णिमा के दिन 5 कौड़ी को लेकर लाल कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के सामने रखें. इसके बाद उसकी विधिवत पूजा करें. पूजन के बाद उसे वहां से उठाकर तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में धन की कमी महसूस नहीं होती है.
यह भी पढ़ें: 4 दिन बाद खुशहाल और मालामाल होंगी ये राशियां, बुधादित्य योग पलटेगा किस्मत
अगर शादीशुदा जिंदगी में किसी प्रकार का क्लेश है तो माघ पूर्णिमा के दिन पति-पत्नी गंगाजल मिले हुए पानी से नहाने के बाद पीपल में जल अर्पित करें. साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से सुखद दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें.
यह भी पढ़ें: जया एकादशी कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और जरूरी नियम
Kavya Maran & Anirudh Ravichander Wedding: सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन और म्यूजिक कंपोजर…
Panjab Crime News: बलटाना क्षेत्र में अपनी पोती के साथ मंदिर से घर लौट रही…
Train Paan Shop Viral Video: क्या आपने कभी चलती ट्रेन के AC डिब्बे में सजती…
Pratapgarh Wife Murder: प्रतापगढ़ जिले के फतनपुर थाना क्षेत्र के एक स्थानीय बाजार में पति…
Dussehra Unique Tradition: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के 'रावण' गांव में दशहरे पर पुतला…
FSSAI Action On Priyagold Biscuits: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा…