महाकुंभ 2025 (सांकेतिक तस्वीर).
Maha Kumbh 2025 Shahi Snan Date: सनातन धर्म में महाकुंभ का विशेष पौराणिक और धार्मिक महत्व है. यह देश के प्रमुख चार तीर्थ स्थल हरिद्वार, उज्जैन, नासिक और प्रयागराज में बारी-बारी से लगता है. महाकुंभ का आयोजन 12 वर्ष बाद होता है. इस दौरान श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं. पौराणिक मान्यता है कि महाकुंभ के दौरान पवित्र नदी में स्नान करने से पाप कर्म से मुक्ति मिलती है. अगले साल यानी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है. महाकुंभ में शाही स्नान का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं कि अगले साल लगने वाले महाकुंभ में शाही स्नान की तारीख.
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2025 में पौष पूर्णिमा के दिन से महाकुंभ की शुरुआत होगी. जबकि इसका समापन फाल्गुन कृष्ण त्रयोदशी यानी महाशिवरात्रि (26 फरवरी) के दिन होगी. साल 2025 का महाकुंभ कुल 45 दिन तक चलेगा.
पौष पूर्णिमा स्नान- सोमवार, 13 जनवरी 2025
मकर संक्रांति स्नान- मंगलवार 14 जनवरी 2025
मौनी अमावस्या स्नान- बुधवार, 29 जनवरी 2025
वसंत पंचमी स्नान- सोमवार, 3 फरवरी 2025
माघी पूर्णिमा स्नान- बुधवार, 12 फरवरी 2025
महाशिवरात्रि स्नान- बुधवार, 26 फरवरी 2025
प्रयागराज महाकुंभ- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ग्रहों के राजा सूर्य मकर राशि में और बृहस्पति ग्रह वृषभ राशि में होते हैं तो इस स्थिति में प्रयागराज में कुंभ का आयोजन होता है.
उज्जैन महाकुंभ- महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकुंभ का आयोजन तब होता है जब सूर्य मेष राशि में और बृहस्पति देव (गुरु ग्रह) सिंह राशि में होते हैं.
हरिद्वार महाकुंभ- ज्योतिष शास्त्र के जानकारों के मुताबिक, जब सूर्य देव मेष राशि में होते हैं और बृहस्पति देव कुंभ राशि में होते हैं तो हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होता है.
नासिक महाकुंभ- ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जब सूर्य देव और बृहस्पति देव दोनों ही सिंह राशि में मौजूद होते हैं तो नासिक में महाकुंभ का आयोजन किया जाता है.
Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…
Solar System End: मृत तारे के पास मिली इस दुर्लभ संरचना ने वैज्ञानिकों को हैरान…
Illegal Ethanol Seizure: अमृतसर देहाती पुलिस की बड़ी कार्रवाई. ब्यास नाके से भारी मात्रा में…
UP PET 2026 परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को लखनऊ, प्रयागराज समेत 60 जिलों में…
DA Hike Update: एमपी के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए दिवाली का…
Haptic Technology: हैप्टिक टेक्नोलॉजी कैसे दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेलों को बदल रही है? जानिए…