आस्था

New Year 2023 Calendar: घर में नए साल का कैलेंडर लगाते वक्त न करें ये गलतियां, मिल सकते हैं बुरे परिणाम

New Year 2023 Calendar: वार्षिक कैलेंडर से पूरे वर्ष के दौरान पड़ने वाले दिन, व्रत, त्योहार और छुट्टियों आदि के बारे में जानकारी मिलती है. पुराने साल के विदा होने पर और नए साल की शुरुआत में इन्हें घर में लगाया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कैलेंडर से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं.

माना जाता है कि इनके अनुसार ही घर में कैलेंडर लगाना चाहिए. कैलेंडर से जुड़ी गलतियों का असर इंसान की तरक्की पर पड़ता है. आइए जानते हैं कैलेंडर से जुड़े ये नियम क्या हैं, जिन्हें जानकर हम वास्तु के अनुसार होने वाली गलतियों से बच सकते हैं.

यहां नहीं लगाना चाहिए कैलेंडर

वास्तु के अनुसार कैलेंडर की दिशा का सही होना काफी जरूरी है. अगर आप इसे दक्षिण दिशा में लगाते हैं तो इसे ठीक नहीं माना जाता है. इसका नकारात्मक असर घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता है, जिससे उनकी तरक्की की राह में रुकावट आती है. कैलेंडर को कभी भी मुख्य द्वार या दरवाजे के पीछे भी नहीं लगाना चाहिए. यह भी अपना विपरीत असर परिवार के सदस्यों पर डालता है.

कैलेंडर के पास ऐसी तस्वीरों से हो सकता है नुकसान

घर में जिस स्थान पर भी कैलेंडर लगा रहे हों वहां पर हिंसात्मक, पतझड़ वाले सूखे पेड़ या मायूसी भरी तस्वीरें नहीं लगाएं. यह व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता लाता है. इससे परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है. वहीं परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्य की कमी भी देखी जा सकती है.

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips 2023: इन उपायों से बच्चों का पढ़ाई में लगेगा मन, नए साल से पहले कर लें यह काम

एक के उपर दूसरा कैलेंडर

अक्सर यह देखने में यह आता है कि लोग पुराने कैलेंडर के उपर ही नया कैलेंडर भी लगा देते हैं. वास्तु के अनुसार इसे भी ठीक नहीं माना जाता है. इससे आर्थिक नुकसान होने का आशंका रहती है. नए साल का कैलेंडर लेते समय इस बात का भी ध्यान रखें की वह फटा हुआ न हो. यह भी वास्तु दोष का कारण बन सकता है.

इस दिशा में लगाएं कैलेंडर

कैलेंडर लगाने के लिए घर की पूर्व दिशा और पश्चिम दिशा के अलावा उत्तर दिशा को भी उत्तम माना जाता है. पूर्व दिशा में कैलेंडर लगाने से जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि आती है. वहीं पश्चिम दिशा में कैलेंडर लगाने पर काम तेजी से होते हैं. अगर अप आर्थिक उन्नति के लिए कैलेंडर लगा रहे हों तो इसके लिए उत्तर दिशा को उत्तम माना जाता है. रंग के अनुसार देखा जाए तो हरा, नीला, सफेद, गुलाबी और लाल रंग के कैलेंडर को घर में लगाना शुभ माना गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

20 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

29 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago