Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

धन के कारक शुक्र देव करेंगे अपनी राशि में प्रवेश, इन 6 राशि वालों को होगा अचानक ये बड़ा लाभ!

Shukra Rashi Parivartan 2024 Effect: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख और ऐश्वर्य का कारक माना गया है. शुक्र ग्रह का जब कभी भी राशि परिवर्तन होता है तो उसका असर सभी राशियों पर पड़ता है.

shukra rashi parivartan

राशिचक्र और शुक्र देव.

Shukra Rashi Parivartan in Taurus: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को धन, ऐश्वर्य सुख और दांपत्य जीवन का कारक माना गया है. शुक्र देव रविवार 19 मई को सुबह 8 बजकर 5 1 मिनट पर मेष से वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे जो कि इस स्थिति में 12 जून तक रहने वाले हैं. कुल मिलाकर शुक्र देव अपनी स्वरशि वृषभ में 24 दिनों तक रहेंगे. शुक्र देव वृषभ और तुला राशि के स्वामी माने गए हैं. जबकि, मीन राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं. ऐसे में शुक्र का यह राशि परिवर्तन 7 राशियों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. शुक्र के गोचर के किन राशियों के जीवन में क्या कुछ सकारात्मक बदलाव आएगा, इसे ज्योतिषीय गणना के अनुसार, जानिए.

कन्या राशि

कार्यस्थल पर कार्यों में किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा. परिवार में पिता का साथ मिलेगा. बहुत संभव है कि पैतृक संपत्ति में इजाफा हो. जो लोग कला के क्षेत्र में हैं, उन्हें अचानक प्रगति देखने को मिलेगी. धन में वृद्धि होगी. परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा. बिजनेस में अनूकूल लाभ प्राप्त होगा.

तुला राशि

शुक्र के इस राशि परिवर्तन से अचानक धन लाभ होगा. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय लाभकारी साबित होगा. घर-परिवार में सकारात्मक कार्य संपन्न होंगे. सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि

आर्थिक स्थित में पहले से सुधार होगा. बिजनेस या नौकरी करने वालों की दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी. शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी से धन लाभ होगा. अविवाहितों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा. लव लाइफ में मधुरता आएगी. सुख के साधनों में बढ़ोतरी होगी. साथ ही भोग-विलास के लिए समय मिलेगा. जो लोग पेशे से आर्टिस्ट हैं, उनकी कला में निखार आएगा.

मकर राशि

शुक्र के शुभ प्रभाव से संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा. आर्थिक प्रगति में चार चांद लगेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिलेगी. सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में अपार वृद्धि होगी. जॉब या बिजनेस करने वालों को जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. अचानक धन लाभ की प्रबल संभावना है. कला के क्षेत्र में प्रगति करेंगे.

कुंभ राशि

शुक्र-गोचर की पूरी अवधि में वाहन और भवन का सुख प्राप्त होगा. चूंकि, मालव्य योग का निर्माण हो रहा है इसलिए माता-पिता या बड़े भाई से आर्थिक सुख प्राप्त होगा. सुख और ऐश्वर्य के साधनों में वृद्धि होगी. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों से लाभ होगा. समाज में कद बढ़ेगा. भाग्य साथ देगा.

मीन राशि

शुक्र के इस राशि परिवर्तन के दौरान परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएंगे. समाजिक दायरा बढ़ेगा. भोग-विलास में धन खर्च होगा. कार्यस्थल पर किए गए तमाम कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा. अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रहेगा. बिजनेस में धन लाभ की स्थिति बनेगी. साथ व्यापार में आर्थिक उन्नति होगी.

यह भी पढ़ें: शनि साढ़ेसाती और ढैय्या से ये राशियां बेहाल, 2025 में आएगा इन राशि वालों का नंबर

यह भी पढ़ें: वृषभ राशि में 5 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, 6 जून से शुरू हो जाएंगे इन राशियों के अच्छे दिन, लगेगी चौतरफा लॉटरी!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital