आस्था

Sawan Budh Ashtami 2023: सावन माह की बुधाष्टमी आज, इन उपायों से मिलेगी उपरी बाधाओं से मुक्ति, बढ़ेगा धन व सम्मान

Sawan Budh Ashtami 2023: सावन मास में अष्टमी तिथि व्रत का बहुत ही खास माना जाता है. इस दिन भगवान शिव का रुप माने जाने वाले काल भैरव की पूजा भगवान भोलेनाथ के साथ की जाती है. बुधवार के दिन अष्टमी होने के कारण इस बुध अष्टमी कहा जाता है. माना जाता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से भूत प्रेत व नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं. इस बार तिथि 26 जुलाई को पड़ रही है. सावन और अधिक मास में बुधाष्टमी व्रत पड़ने से इसका महत्व बढ़ गया है. वहीं इस दिन रवि नामक शुभ योग भी बन रहा है. आइए जानते है किस विधि से पूजा करने से मिलेगा लाभ.

इस विधि से करें काल भैरव की पूजा

अगर आप काल भैरव की पूजा करने जा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि आपने भले ही इस दिन व्रत रखा हो, लेकिन काल भैरव की पूजा सूर्यास्त के बाद ही करें. ज्योतिषियों के अनुसार भगवान काल भैरव का श्रृंगार सिंदूर और चमेली के तेल से करना फलदायी होता है.

पूजा के दौरान शुद्धता का विशेष तौर पर ध्यान रखें और पूजा से पहले स्नान करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें. हो सके तो इस दिन पास के किसी भैरव या शिव मंदिर में जाएं और उत्तर की तरफ अपना मुख रखते हुए भगवान काल भैरव या शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाएं.

इस उपाय से मिलती है शत्रुओं पर विजय

यदि आप काल भैरव के मंदिर में जाते हैं तो उनका श्रृंगार करने के बाद लाल फूल चढ़ाते हुए लाल चंदन, सुपारी, अक्षत और जनेऊ के साथ नारियल चढ़ायें. जहां तक हो सके मंदिर में कुछ दान अवश्य करें. मान्यता के अनुसार इस दिन काल भैरव को गुड़-चने या इमरती आदि का भोग भी लगाया जाता है.

इसे भी पढ़ें: Pitra Paksha 2023: साल 2023 में इस दिन से पितृ पक्ष की शुरुआत, जानिए तिथि और महत्व

अगर आप दीपक जला रहे हैं तो उसमें सरसों के तेल का उपयोग करें. आप चाहें तो काल भैरव के मंत्र का जाप भी कर सकते हैं. इस दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाने से भी काल भैरव प्रसन्न होते हैं. विधि विधान से की गई उनकी पूजा से भक्तों के सभी कष्ट दूर होते हैं और शत्रुओं का नाश होता है.

Rohit Rai

Recent Posts

चंद्रशेखर आजाद पर केस दर्ज करने की याचिका पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला सुरक्षित, 23 दिसंबर को सुनाया जाएगा आदेश

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ दुष्कर्म के आरोपों में एफआईआर दर्ज करने की मांग…

10 minutes ago

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

18 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

25 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

30 minutes ago

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

44 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

1 hour ago