ट्रेंडिंग

iPhone खरीदने के लिए मां ने बेच दिया अपना 8 महीने का बच्चा, रील्स बनाने का चढ़ा शौक, फिर ऐसे पकड़ी गई

Mother Sold His Baby in Bengal: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में एक मां ने महंगा फोन खरीदने के लिए अपने 8 महीने के बच्चे को ही बेच दिया. पुलिस की जांच में सामने आया कि वह iPhone से रील बनाना चाहती थी. वह मोबाइल लेकर रील बनाने के लिए ट्रेवल कर रही थी. पता चलने पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. वहीं, बच्‍चे को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी महिला और उसका पति पानीहाटी के रहने वाले हैं. उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उनके पास खाने की भी किल्‍लत रहती थी. बावजूद इसके महिला को आईफोन चलाने का शौक लग गया था. उसके पड़ोसियों ने जब उसके पास आईफोन देखा तो वो हैरान रह गए. लोगों ने देखा कि वो महिला रील्‍स बनाने के लिए कई जगहों पर ट्रेवल कर रही थी. इससे लोगों का शक और गहराता चला गया.

पुलिस ने बरामद किया बच्‍चा
पड़ोसियों ने महिला से आईफोन के बारे में पूछा था, तो उसने सही जवाब नहीं दिया. वहीं, कुछ लोगों ने नोटिस किया कि उसका बेटा कहीं दिखाई नहीं दे रहा है. जिसके बाद सख्‍ती से पूछताछ की तो महिला ने ये बात मानी कि पैसों के लिए उसने बेटे को बेच दिया है. TV9 की रिपोर्ट के मुताबिक, स्‍थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और उसके बाद पुलिस ने बेचे गए बच्चे को खरदाह की रहने वाली एक महिला से छुड़ा लिया.

यह भी पढ़ें: बैंक के कैश काउंटर में घुसकर बच्चे ने चुराए 1 लाख रुपये, 1 मिनट भी नहीं लगने दिया, बिहार पुलिस तलाश में जुटी

साथी कनाई है आरोपी महिला का नाम
बहरहाल, खरदाह थानेदार ने कहा है बच्‍चे को बरामद कर लिया गया है और अभी जांच-पड़ताल चल रही है. आगे की जांच के बाद ही मामले की पूरी जानकारी सामने आ पाएगी. स्‍थानीय मीडिया में आई खबरों के अनुसार, आरोपी महिला अपने पति और सास-ससुर के साथ पानीहाटी गांधीनगर में रहती है. उसका नाम साथी कनाई है. जबकि, उसके पति का नाम जयदेव है.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

17 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

18 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

30 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

37 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago