आस्था

कुंडली में हैं शनि के ये 3 शुभ योग, तो समझिए कभी खाली नहीं होगा धन का भंडार!

Shani Jayanti 2024 Shani Shubh Yog: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का देवता कहा गया है. ये 9 ग्रहों में अनुशासन और कठोरता के कारक माने गए है. शनि देव का संबंध कानून, तकनीकि और संघर्ष से रहता है. कुंडली में जब कभी भी शनि का शुभ योग बनता है तो व्यक्ति जीवन में अथाह तरक्की करता है. इस साल शनि जयंती 6 जून को पड़ने वाली है. इस दिन ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि है. आइए जानते हैं कि कुंडली में शनि के किन तीन शुभ योगों से जीवन में धन का अभाव नहीं रहता.

शश योग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शनि का शश योग पंच महापुरुष योगों में से एक है. कुंडली में शश योग तब बनता है जब शनि लग्न में मौजूद हो. इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को जीवन में अपार धन, यश और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. जिस इंसान की कुंडली में यह योग बनता है वह संघर्ष के बाद भी धनवान बनता है. व्यक्ति नीचे से उठकर उंचाइयों तक पहुंचता है. अगर कुंडली में शनि का यह योग मौजद हो तो अपने से छोटों का हमेशा सम्मान करना चाहिए.

शनि-शुक्र योग

ज्योतिष में शुक्र को जहां स्थिरता का ग्रह माना गया है, वहीं शुक्र को धन-दौलत और वैभव का कारक माना जाता है. इस दोनों ग्रहों के योग से शुभ योग का निर्माण होता है. यह योग तब सबसे अधिक प्रभावशाली होता है जब कुंडली में शुक्र और शनि एक साथ हो. तुला और वृषभ लग्न में बनने वाला यह यह बेहद शक्तिशाली और शुभकारी होता है. कुंडली में शनि-शुक्र के इस योग से व्यक्ति को राजयोग जैसा सुख और धन-दौलत की प्राप्ति होती है. कुंडली में इस योग के होने गरीबों के बीच दान करना चाहिए.

7वें भाव में शनि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में शनि का सप्तम भाव में होना बेहद शुभ है. शनि सप्तम भाव में दिग्बली होता है. यहां बैठा हुआ शनि व्यक्ति को खूब धनवान बनाता है. हालांकि, इस योग का एक दोष भी है जिसकी वजह से व्यक्ति को शादी में देरी होती है. जिन लोगों की कुंडली में यह योग बनता है उनका भाग्य विवाह के बाद चमकता है. शनि के इस योग में रोजाना शनि देव की पूजा करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: आने वाली है शनि जयंती, भूलकर भी ना करें ये 6 गलतियां; वरना जिंदगी हो जाएगी तबाह!

यह भी पढ़ें: वरदान के समान है इन 3 राशियों के लिए आने वाला 1 साल, केतु की चाल बदलकर रख देगा पूरा जीवन!

Dipesh Thakur

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

28 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

34 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

36 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

46 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

51 minutes ago