दुनिया

गाजा पट्टी पर इजरायल की ताबड़तोड़ बमबारी, सैकड़ों टिन-तंबू उड़ाए, रफा शहर में रॉकेट बरसाकर 40 फिलिस्‍तीनी मारे

Israel Attack on Rafah: पश्चिमी एशिया में इजरायल-हमास संघर्ष शुरू होने के 7 महीने बीतने पर भी लड़ाई थमी नहीं है. आज इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर रफा में जबरदस्त बमबारी की. वहां प्लास्टिक की पट्टियों से बने घर और टिन-तंबूओं पर रॉकेट भी बरसाए गए. इन हमलों में कम से कम 40 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हो गए.

फिलिस्तीनी मीडिया की ओर से बताया गया कि इजरायल के हमले के बाद गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर रफा में शवों के ढेर लग गए. वहां नागरिक सुरक्षा और एम्बुलेंस कर्मचारियों को शवों को निकालने में काफी मशक्क्त करनी पड़ी. फिलिस्तीनियों के मुताबिक, हमले से पहले इजरायली सेना ने इस क्षेत्र को “सुरक्षित क्षेत्र” बताया था. हालांकि, उसके बाद गाजा पट्टी के सबसे दक्षिणी शहर रफा में इजरायल ने जबरदस्त बमबारी की.

जहां हमला हुआ वहां हमास के आतंकवादी थे: आईडीएफ

दूसरी ओर, इजरायली डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने अपने बयान में कहा, “आईडीएफ विमान ने रफा में हमास परिसर पर हमला किया था, वहां हमास के आतंकवादी थे, वे आम लोग नहीं थे”. आईडीएफ की ओर से आगे कहा गया, “रफा में हमला अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया.”

इजरायली डिफेंस फोर्सेस से रफा में आक्रमण रोकने की मांग

इजरायल के दावे के उलट, हमास ने बमबारी की निंदा करते हुए इजरायली हमले को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) के फैसले की पूर्ण अवज्ञा और अवहेलना बताया. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इजरायल से रफा में आक्रमण रोकने की मांग की थी. बताया जा रहा है कि रफा में हजारों फिलिस्तीनी शरणार्थी टेंट में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के गोदामों के पास रह रहे हैं.

इससे पहले 7 मई को, इजरायली सेना ने घोषणा की थी कि उसने मिस्र की सीमा पर गाजा पट्टी के दक्षिण में रफा के पूर्वी क्षेत्र में स्थित क्रॉसिंग के फिलिस्तीनी हिस्से पर नियंत्रण कर लिया है, जिसके चलते गाजा में प्रवेश करने वाली सहायता रोक दी गई है.

रफा हमास का आखिरी गढ़, 2007 से गाजा पट्टी पर नियंत्रण

इजरायल रफा को हमास का आखिरी गढ़ मानता है, जिसने 2007 से गाजा पट्टी को नियंत्रित किया हुआ है.

यह भी पढ़िए: Al Jazeera पर इजरायल ने लगाया बैन, Radiance Viewsweekly ने कहा— यह प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

41 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

58 minutes ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

1 hour ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago