दुनिया

दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश बाढ़ की चपेट में, भारी बारिश के बाद पानी ही पानी नजर आ रहा, 23 लाख लोग हुए विस्थापित

Major Floods in Brazil: ब्राजील, जो कि दुनिया का 5वां सबसे बड़ा देश है, इन दिनों वहां रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बाढ़ से कोहराम मचा हुआ है. 29 अप्रैल को वहां भयंकर तूफान आया था, उसके बाद बारिश का दौर शुरू हो गया था. लगातार पानी बरसने से जगह-जगह जलजमाव हो गया. आपदा के कारण वहां 23 लाख से अधिक लोगों को विस्थापित होना पड़ा.

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि दक्षिणी ब्राजील के रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में बारिश व बाढ़ की चपेट में आकर 169 लोगों की मौत हो गई. बीते 24 घंटों में वहां तीन और शव बरामद किए गए. एक न्‍यूज एजेंसी ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि कई परिवारों के लोग अपनों को तलाश रहे हैं, क्‍योंकि उनके अपने भटक गए हैं.

अब तक की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा

रियो ग्रांडे डो सुल के गवर्नर एडुआर्डो लेइट ने कहा इस आपदा के कारण नष्ट हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में कम से कम एक साल लगेगा. उन्‍होंने कहा कि अब तक की सबसे भयानक प्राकृतिक आपदा के कारण 56 लोग लापता बताए गए हैं. रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में उनको खोजा जा रहा है.

उधर, देश के मौसम विभाग ने पोर्टो एलेग्रे और राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में आगामी सप्ताह में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है.

बता दें कि रियो ग्रांडे डो सुल ब्राजील में एक प्रमुख कृषि केंद्र और चावल का उत्पादक राज्‍य है.

– भारत एक्‍सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

वृषभ राशि आज का राशिफल: काम में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे, यात्रा और आर्थिक लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज कामकाज में आगे बढ़ने…

59 minutes ago

कर्क राशि आज का राशिफल: काम में बदलाव की चाह बढ़ेगी, गुस्से और जिद से बिगड़ सकती है बात

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज कामकाज में बदलाव और…

59 minutes ago

सिंह राशि आज का राशिफल: घर-परिवार में विवाद से बचें, काम में लापरवाही पड़ेगी भारी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा.…

60 minutes ago