आस्था

सूर्य, बुध और राहु आएंगे एकसाथ, इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग जैसा सुख और ऐश्वर्य!

Surya Budh Rahu Yuti: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक मार्च का महीना बेहद खास है. इस महीने बुध और शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद अब सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है. सूर्य देव 14 मार्च को कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. मीन राशि में पहले से ही बुध और राहु ग्रह की मौजूदगी है. ऐसे में मीन राशि में राहु, सूर्य और बुध की युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ फलदायी है.

वृषभ राशि

मीन राशि में सूर्य-बुध और राहु का एकसाथ आना वृषभ राशि के लिए बेहद शुभ है. इस दौरान किए गए कार्यों में मनचाहे परिणाम मिलेंगे. अगर रिश्ते में किसी वजह से मनमुटाव चल रहा है तो वह दूर होगा. शादीशुदा जिंदगी में लाइफ पार्टनर के साथ मधुरता बनी रहेगी. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें सूर्य देव की कृपा से बड़ी सफलता मिलेगी. इसके अलावा संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा.

मिथुन राशि

मिथुन राशि से जुडे़ लोगों को सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप सरकार से खास लाभ मिलेगा. राजनीति से जुड़े लोगों को सता पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. आमदनी बढ़ेगी. बिजनेस और जॉब में तरक्की होगी. आर्थिक स्थिति पहले से सुदृढ़ होगी. भौतिक सुख प्राप्त होगा.

कन्या राशि

बुध ग्रह की कृपा के परिणामस्वरूप बिजनेस में विस्तार होगा. छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिलेगा. जो लोग साझेदारी वाला व्यापार कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान अधिक धन लाभ होगा.

तुला राशि

15 मार्च के बाद किसी कानूनी मामले का फैसला पक्ष में आ सकता है. जो छात्र देश-विदेश के अच्छे संस्थानों में एडमिशन का सपना रखें है, उन्हें खुशखबरी मिलेगी. आत्मविश्वास मजबूत होगा. सकारात्मक ऊर्जा का शरीर और मन में संचार होगा.

वृश्चिक राशि

बिजनेस में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. जमीन या गाड़ी की खरीदारी का योग बनेगा. धन के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा. किसी साथी से अच्छा धन लाभ होगा. नौकरी करने वालों के लिए प्रमोशन का योग बनेगा. इसके अलावा अप्रेजल की भी पूरी संभावना है.

यह भी पढ़ें: शनि देव नक्षत्र परिवर्तन कर संवारेंगे इन राशियों की किस्मत, होगा ये बड़ा फायदा!

यह भी पढ़ें: होली पर 4 घंटे से अधिक का चंद्र ग्रहण, इन चार राशियों के लिए शुभ; जानें समय और सूतक काल

Dipesh Thakur

Recent Posts

Diwali 2026 Fashion Trends: इस दिवाली ट्रेडिशनल लुक के साथ दिखेगा मॉडर्न स्टाइल का तड़का, जानें क्या है फैशन में खास

Diwali 2026 Fashion Trends: दिवाली 2026 में ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ मॉडर्न फैशन का कॉम्बिनेशन…

1 minute ago

अरे ये क्या हो गया…! प्रचार में दिन-रात एक किए, पर पर्चा भरना ही भूल गई सरपंच प्रत्याशी

राजस्थान के झालावाड़ जिले में सरपंच पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहीं मनभर…

12 minutes ago

‘यूरोप के दिल में लोकतंत्र पर सीधी चोट…!’ पीएम और राष्ट्रपति की जंग में कैसे तमाशा बना पोलैंड?

पोलैंड की संवैधानिक अदालत के मुख्य न्यायाधीश के निलंबन और अदालत परिसर में पुलिस कार्रवाई…

31 minutes ago

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

53 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

1 hour ago