देश

Project SuPoshan: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अदाणी विल्मार ने महिलाओं के हित में उठाए कदम, सुनाई गईं “अपनी कहानी-अपनी जुबानी”

Fortune SuPoshan special Project: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अदाणी विल्मार द्वारा संचालित फॉर्च्यून सुपोषण प्रोजेक्ट के अंतर्गत शहरी मालिन बस्तियों खोजवां, सुंदरपुर,नेवादा,विनायक, सरैया,राजघाट, बाजरडीहा, लालपुरा आदि स्‍थानों पर सराहनीय पहल की गईं. अदाणी समूह की ओर से महिलाओं को एकत्रित कर उनके प्रति मान-सम्मान और उनके अधिकारों के विषय में चर्चा की गई.

अदाणी फाउंडेशन के इस कार्यक्रम में महिलाओं के साथ विभिन्न प्रकार के खेल जैसे- कुर्सी दौड़, केला दौड़, खो-खो और रैली के माध्यम से समुदाय को महिला और पुरुष की समानता के बारे में समझाया गया.

इस अवसर पर महिलाओं ने “अपनी कहानी अपनी जुबानी” सुनाई. उन्‍होंने अपनी जिन्दगी के सफर के सफलता के बारे में लोगों को बताया. जिसमें महिला बाल विकास कार्यक्रम की तरफ से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पुनीता सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में चर्चा करते हुए, उन्हें समाज की प्रगति में उनकी भागीदारी के बारे में बताया.

‘महिलाएं यदि चाहें तो सफलता उनसे दूर नहीं’

सुपोषण अधिकारी ममता यादव ने महिलाओं को बताया कि महिलाएं यदि चाहें तो कोई भी सफलता उनसे दूर नहीं है, इसके लिए सिर्फ उन्हें अपनी हिचक को तोड़ने की जरूरत है. इस कार्यक्रम के दौरान सहायक सुपोषण अधिकारी सुजाता यादव एवं जुगल केशरी और स्वास्‍थ्‍य विभाग से आशा बहन संजू देवी,पूनम, नीलम, ममता पाण्डे, आंगनबडी कार्यकत्री माया देवी, वंदना, राजकुमारी, अंजू देवी, विमला भारती,प्रेम लता और सुपोषण संगिनी प्रीति, रीता वर्मा, रेनू , आबिदा, पुष्पा देवी, रीता, अंजुम बनो, सोनालिका, रानी देवी, सरिता, आभा लता, इंद्रावती देवी, बिंदु पटेल, शबनम बेगम, रेशमा कुमारी, इत्यादि उपस्थित थी.

इस कार्यक्रम के दौरान अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया.

यह भी पढ़िए— Women Empowerment: महिला सशक्तिकरण में गेमचेंजर साबित हुईं मोदी सरकार की योजनाएं, PM ने शेयर किए सशक्त बहनों के VIDEO

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

2 minutes ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

4 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

4 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

55 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

58 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

58 minutes ago