आस्था

सूर्य का गोचर इन 5 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं! जॉब में प्रमोशन के साथ होगी खूब आर्थिक तरक्की

Surya Rashi Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा गया है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक सूर्य देव का अप्रैल में खास राशि परिवर्तन होने वाला है. सूर्य का मेष राशि में यह परिवर्तन 5 राशियों से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत मंगलकारी और लाभकारी माना जा रहा है. इन राशियों से जुड़े लोगों को करियर में खास परिवर्तन होने के साथ-साथ नौकरी में प्रमोशन का भी योग है. ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य के राशि परिवर्तन का राशियों पर शुभ प्रभाव जानते हैं.

मेष राशि

सूर्य का गोचर मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ और मंगलकारी है. करियर से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी. इसके अलावा जॉब में प्रमोशन का योग बनेगा. सूर्य गोचर की अवधि में कार्यस्थल पर कार्यों में मन लगेगा. साहस और ऊर्जा में वृद्धि होगी. नौकरी में अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा.

मिथुन राशि

सूर्य का मेष राशि में प्रवेश करना शुभ और लाभकारी है. इस दौरान करियर से संबंधित समस्याओं से निजात मिलेगी. नौकरीपेशा वालों को वेतनवृद्धि का लाभ प्राप्त हो सकता है. जॉब में बॉस के साथ अच्छे और मधुर संबंध बनेंगे. कार्यों में निपुणता हालिस होगी. साथ ही कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा करेंगे. शरीर में ऊर्जा और मन में उत्साह बना रहेगा. जिससे कोई भी काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

कर्क राशि

सूर्य का यह गोचर करियर के लिहाज से शानदार और फायदेमंद रहने वाला है. नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अच्छी पहचान बनेगी. कार्यस्थल पर पर काम प्रति समर्पण प्रमोशन की राह आसान करेगा. जो लोग नौकरी करते हुए लंबे समय से सैलरी में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी. विदेश से भी धन लाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है.

कुंभ राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से करियर में जबरदस्त निखार आएगा. नौकरी करने वाले कार्यक्षेत्र पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे. साथ ही साथ नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा. बिजनेस शुरू करन के लिए सूर्य-गोचर की अवधि अनुकूल साबित होगी. आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी.

धनु राशि

सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने से धनु राशि के लोगों को जॉब में बेहतरीन अवसर मिलेगा. सूर्य देव की कृपा से करियर में जबरदस्त उन्नति करेंगे. कार्यों के लेकर नया नजरिया सफलता के शिखर पर ले जाएगा. जो लोग पार्टरशिप का काम कर रहे हैं, उन्हें खास लाभ प्राप्त होगा.

कब और किस राशि में होगा सूर्य का प्रवेश?

वैदिक एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक, सूर्य देव 13 अप्रैल 2024 (शनिवार) को मेष राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का यह राशि परिवर्तन रात को 9 बजकर 15 मिनट पर होगा. इस स्थिति में सूर्य देव अगले एक महीने तक रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: 30 साल बाद शनि का होगा खास नक्षत्र-परिवर्तन, 3 राशियों को मिलेगा जॉब-बिजनेस में तागड़ा लाभ; होगी चौतरफा उन्नति

यह भी पढ़ें: हिंदू नववर्ष के राजा चंद्रमा तो मंत्री शनि देव, दोनों मिलकर संवारेंगे इन 5 राशियों की तकदीर; होगा बंपर लाभ

Dipesh Thakur

Recent Posts

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

3 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

41 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago

वृषभ राशि वालों की मेहनत लाएगी रंग, ऑफिस में होगी तारीफ; जीवनसाथी से बहस करने से बचें

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में…

1 hour ago