दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
Mathura News: लोकसभा चुनाव—2024 में इस बार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा भी सियासत का मुख्य रण बनी हुई है. सत्तारूढ़ भाजपा ने यहां बॉलीवुड अभिनेता की पत्नी एवं विख्यात अभिनेत्री हेमा मालिनी को पहली बार 2014 में प्रत्याशी घोषित किया था…उसके बाद 2019 में भी वह उम्मीदवार बनाई गईं. उन्हें पिछले दोनों लोकसभा चुनावों में मथुरा सीट से प्रचंड जीत मिली. अब वह लगातार तीसरी बार भाजपा की उम्मीदवार चुनी गई हैं.
हेमा मालिनी ने आज (4 अप्रैल को) मथुरा से ही अपना चुनावी नामांकन भरा. इस दौरान गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ भी उनके समर्थन में जनसभा करने मथुरा आए. CM योगी ने भगवान कृष्ण का नाम लेकर अपने भाषण की शुरूआत की.
CM योगी ने मथुरा में हुई जनसभा में कहा- “भाइयों बहनों…हमारी धर्मनगरियों अयोध्या, मथुरा और काशी में से सबसे पहले चुनाव मथुरा में हो रहा है, तो विजय का संदेश यहीं से जाना चाहिए. अयोध्या में रामलला विराजमान हो गए हैं. काशी का भी काम हो गया है. अब मथुरा इंतजार कर रही है. कान्हा को माखन खिलाना है.”
भाजपा के एक नेता ने बताया कि CM योगी 9 दिन पहले भी मथुरा आए थे, तब उन्होंने बृजवासियों को होली की शुभकामनाएं दी थीं. उन्होंने अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत भी 27 मार्च को कृष्णनगरी से की. उन्होंने तब यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित किया था.
— भारत एक्सप्रेस
Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…
UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…
‘Rise and Fall Season 2’ में राखी सावंत दुल्हन के लुक में पहुंचीं और तेज…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…