आस्था

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन तिल के महत्व की है पौराणिक कथा, सूर्यदेव ने दिया था शनिदेव को यह वरदान

Makar Sankranti: मकर संक्रांति के दिन तिल और गुड़ से बने चीजों की पूजा में उपयोग की परंपरा रही है. इसके अलावा इस दिन इन चीजों के दान की भी काफी महत्ता रहती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे भी एक खास कारण है. ज्योतिष के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुछ खास संयोग बनते हैं.

मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव से लाभ प्राप्त करने के लिए तिल और गुड़ का उपयोग किया जाता है. इसके अलावा शनि देव को प्रसन्न करने के लिए भी तिल और गुड़ का महत्व पुराणों में बताया गया है. मान्यता है कि शनि की पूजा तिल से करने पर शनि के अशुभ होने पर उसके प्रभाव में कमी आती है. वहीं इस दिन सूर्य देव की कृपा से धन संपत्ति में बढ़ोतरी होती है.

मकर संक्राति के दिन की है खास कथा

श्रीमद्भागवत एवं देवी पुराण में मकर संक्राति से जुड़ी एक कथा का उल्लेख मिलता है. कथा के अनुसार एक बार अपनी दूसरी पत्नी छाया और पुत्र शनि के श्राप के कारण सूर्य देव को कुष्ठ रोग हो गया. लेकिन अपने एक और पुत्र यमराज के प्रयास से उनका कुष्ट रोग समाप्त हो गया.

इसके बाद तो गुस्से में सूर्य देव ने शनि के घर कुंभ (राशि) को जलाकर राख ही कर दिया. ऐसा होने से शनि और उनकी माता छाया को तमाम तरह के कष्ट का सामना करना पड़ रहा था.

इसे देखकर यमराज ने अपने पिता सूर्य को काफी समझाया. इसके बाद सूर्य देव शनि के घर कुंभ में पहुंचे. वहां उन्होंने देखा कि सबकुछ तो जल चुका है. ऐसे में शनिदेव के पास तिल के सिवा कुछ नहीं बचा था. उन्होंने सूर्यदेव की उसी काले तिल से पूजा की.

इसे भी पढ़ें: Woman Naga Sadhu: जानिए माघ मेले में दिखने वाली महिला नागा साधुओं की दुनिया से जुड़ी कुछ खास बातें

सूर्यदेव नेे दिया था यह वरदान 

सूर्यदेव शनिदेव की पूजा से काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने आशीर्वाद दिया कि जब मैं शनि के दूसरे घर मकर राशि में आऊंगा तो वह धन धान्य से भर जाएगा. मात्र एक तिल के कारण ही शनि को उनका खोया हुआ वैभव फिर से मिला था, इसलिए शनिदेव को तिल काफी प्रिय है. इसी के बाद मकर संक्राति के दिन तिल से सूर्यदेव और शनिदेव की पूजा की जाने लगी.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

42 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

1 hour ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago