बेंगलुरुः मेट्रो का निर्माणाधीन खंभा गिरने से मां-बेटे की मौत – बेंगलुरु में एचबीआर लेआउट के पास आउटर रिंग रोड पर नम्मा मेट्रो (बेंगलुरु मेट्रो) का एक निर्माणाधीन खंभा गिरने से एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे की है, जब खंभे के निर्माण के लिए लगाए गए टीएमटी सरिये उनके स्कूटर पर गिर गए. खंभे की ऊंचाई 40 फीट से ज्यादा और वजन कई टन बताया जा रहा है. मौके पर मौजूद लोग तुरंत मां और बेटे को नजदीकी अस्पताल ले गए. हादसे में दोनों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…
Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…
Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…