उत्तर प्रदेश के अयोध्या के एडीएम (कानून व्यवस्था) सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. सुरसरि कॉलोनी स्थित उनके सरकारी आवास से उनका शव बरामद किया गया है. सुरजीत सिंह मूल रुप से फर्रुखाबाद के रहने वाले थे. हालांकि, उनकी सर्विस बुक में गणेश नगर, कानपुर का पता दर्ज है.
बताया जा रहा है कि, जब एडीएम के सरकारी आवास का दरवाजा खोला गया, तो वह कमरे में मृत अवस्था में पाये गए. जानकारी के मुताबिक, हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कमिश्नर गौरव दयाल, जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह समेत जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी एडीएम के आवास पर पहुंचे.
ये भी पढ़ें- यूपी समेत इन तीन राज्यों में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज
एडीएम सुरजीत सिंह के परिवार वालों को घटना की जानकारी दे दी गई है. बता दें कि सुरजीत सिंह प्रतापगढ़ में एसडीएम के पद पर तैनात थे. वहां से पदोन्नत होने के बाद एडीएम बने और उनकी पहली पोस्टिंग अयोध्या जिले में हुई थी. 25 अक्तूबर 2023 को उन्होंने एडीएम कानून व्यवस्था के पद पर योगदान दिया था.
-भारत एक्सप्रेस
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…
उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…