शनि देव.
When is Shani Jayanti 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को अहम स्थान दिया गया है. शनि देव न्याय के प्रिय देवता है और ये व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर फल देते हैं. सनातन धार्मिक परंपरा के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमवस्या को शनि जयंती मनाई जाती है. पंचांग के मुताबिक, इस साल शनि जयंती गुरुवार 06 जून को मनाई जाएगी. कहते हैं कि शनि जयंती के दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि मान्यता है कि इस दिन शनि देव का जन्म हुआ था. शनि जयंती के दिन दान का भी खास महत्व है.
शनि जयंती के दिन शनि देव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है. ऐसे में इस दिन सुबह उठकर नहाकर शनि मंदिर जाएं. वहां शनि की मूर्ति पर सरसों का तेल और फूल माला अर्पित करें. साथ ही शनि देव को उड़द और काले तिल चढ़ाएं. इसके बाद तेल का दीया जलाकर शनि चालीसा का पाठ करें.
शनि जयंती के दिन व्रत रखने से खास लाभ प्राप्त होता है. अगर संभव हो तो व्रत जरूर रखें. शनि जयंती के दिन जरुरतमंदों को भोजन कराना शुभ माना गया है. शनि जयंती के दिन दान का खास महत्व है. मान्यता है कि जो कोई इस दिन दान करता है उसे शनि देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
मंत्र में शक्ति होती है. कहा जाता है कि विधि-विधान से मंत्रों का जाप किया जाए तो कई चमत्कारिक लाभ होते हैं. शनि जंयती के दिन पश्चिम दिशा में एक दीपक जलाएं. फिर ओम् शं अभयहस्ताय नमः इस मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें.
इसके अलावा ओम् शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र को भी कम से कम 11 माला जाप करें. शनि जयंती पर शनि स्तोत्र “ओम् नीलांजन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम, छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्.” का पाठ करने से शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: कुंडली में हैं शनि के ये 3 शुभ योग, तो समझिए कभी खाली नहीं होगा धन का भंडार!
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…
Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…
Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…