खेल

IPL 2024 के खत्म होते ही जय शाह ने किया बड़ा ऐलान, ग्राउंड स्टाफ और पिच क्यूरेटर्स को मिलेगा इनाम

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीत लिया है. मैच के बाद विजेता टीम और सभी खिलाड़ियों को अवॉर्ड्स दिए गए. इसी बीच बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने भी कुछ ऐसा एलान किया है, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया है. दरअसल, बीसीसीआई ने ग्राउंड्समैन और पिच क्यूरेटर्स के लिए लाखों रुपए के इनाम का ऐलान किया है.

बीसीसीआई ने किया बड़ा ऐलान

आईपीएल 2024 के खत्म होने के बाद सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने आईपीएल 2024 के 13 वेन्यू के सभी ग्राउंड स्टाफ और पिच क्यूरेटर के लिए इनाम का ऐलान किया है. बीसीसीआई ने ग्राउंड्समैन और पिच क्यूरेटर्स के लिए लाखों रुपए के इनाम का ऐलान किया है. जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने इस पोस्ट के जरिए ग्राउंड स्टाफ और क्यूरेटर्स के लिए यह ऐलान किया.

जय शाह ने किया इनाम का ऐलान

जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हमारे सफल आईपीएल 2024 सीजन के पीछे अनसंग हीरोज ग्राउंड स्टाफ का अहम योगदान है. इन्होंने खराब मौसम की स्थिति में भी अच्छी पिच तैयार करके दी. 10 नियमित आईपीएल मैदानों के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को 25-25 लाख रुपए मिलेंगे. वहीं 3 एक्स्ट्रा मैदानों के स्टाफ को 10-10 लाख रुपए मिलेंगे. आपके समर्पण और कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद.”

13 स्थानों पर खेला गया आईपीएल 2024

इस साल का आईपीएल दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स द्वारा अपने शेड्यूल में एक अतिरिक्त घरेलू वेन्यू जोड़ने के बाद देश भर के 13 स्थानों पर खेला गया था. दिल्ली ने अपने कुछ मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम के अलावा विशाखापट्टनम में खेले, पंजाब ने मुल्लांपुर के अलावा धर्मशाला में कुछ मैच खेला, जबकि राजस्थान ने जयपुर के बाद गुवाहाटी को अपना दूसरा घरेलू मैदान चुना.

ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें तो खिताबी मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 18.3 ओवर में 113 रन पर समेटने के बाद 10.3 ओवर में 2 विकेट पर 114 रन बनाकर सबसे एकतरफा जीत हासिल की. वेंकटेश अय्यर ने मात्र 26 गेंदों पर नाबाद 52 रन में चार चौके और तीन छक्के लगाए. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों पर 39 रन में पांच चौके और दो छक्के लगाए.

अय्यर और रहमानुल्लाह गुरबाज ने दूसरे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी की. 10 साल से कोलकाता इस इंतजार में थी कि वह फिर से आईपीएल की ट्रॉफी उठाए. हर साल वह प्रयास करते रही. उसके लड़ाके संघर्ष करते रहे लेकिन कई बार वो ट्रॉफी के करीब आकर भी अपना सपना पूरा नहीं कर पाए. मगर चेपॉक में 26 मई को कोरबो, लोड़बो, जीतबो रे की कहानी आखिरकार सच हो गई.

ये भी पढ़ें- कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरी बार बना आईपीएल चैंपियन, श्रेयस अय्यर की सेना का शानदार प्रदर्शन

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

19 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

47 minutes ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

51 minutes ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

1 hour ago

‘अंबानी भारत के असली बॉस…’, स्टारलिंक की भारत में नो एंट्री पर क्यों उबल पड़े एलन मस्क?

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत में एंट्री को लेकर विवाद गहरा…

1 hour ago