खेल

ODI Team Of The Year: आईसीसी के प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा समेत 6 भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया से भी चुने गए ये खिलाड़ी

ICC ODI Team of The Year: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने 2023 की वनडे टीम का ऐलान कर दिया है. आईसीसी की वनडे टीम में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है. इस टीम में 11 में से 6 खिलाड़ी भारतीय हैं. वहीं आठ खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेले थे, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर अपने नाम किया था. आईसीसी के वनडे टीम में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के दो-दो खिलाड़ियों को जगह मिली है. जबकि एक खिलाड़ी न्यूजीलैंड टीम से हैं.

रोहित शर्मा को बनाया गया कप्तान

आईसीसी के वनडे टीम ऑफ ईयर की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है. रोहित शर्मा की कप्तान में भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था. फाइनल मुकाबले में हारने से पहले भारत ने लगातार 10 मैच में जीत दर्ज की थी. आईसीसी की टीम में बतौर ओपनर रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल को जगह दी गई है. वहीं नंबर 3 पर फाइल में शतक जमाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड को जगह मिली है. जबकि, नंबर 4 पर स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को चुना गया है.

ये भी पढ़ें- भारत vs इंग्लैंड एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड किंग कोहली के नाम, 2016 में किया था कारनामा

विकेटकीपर के तौर पर हेनरिक क्लासेन को मिली जगह

न्यूजीलैंड के हेरिल मिचेल को नंबर 5 पर जगह मिली है. वर्ल्ड कप में मिचेल ने भी शानदार प्रदर्शन किया था. भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में उन्होंने शतकीय पारी खेली थी. टीम में विकेटकीपर के तौर पर साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को शामिल किया गया है. इन सबके अलावा ऑलराउंडर मार्को यानसेन को चुना गया है. गेंदबाजी की बात करें तो एडम जम्पा और कुलदीप यादव को बतौर स्पिनर टीम में शामिल किया गया है.

तेज गेंदबाज के रूप में शमी और सिराज का चयन

तेज गेंदबाज के रूप में भारतीय टीम के मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी को चुना गया है. बता दें कि मोहम्मद शमी के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2023 काफी शानदार रहा था. जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों का चयन नहीं हुआ है. इसके अलावा केएल राहुल और एडेन मार्कराम जैसे खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज किया गया है. केएल राहुल और एडेन मारक्रम के लिए भी वनडे वर्ल्ड कप शानदार रहा था.

आईसीसी के 2023 की वनडे टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन, मार्को यानसेन, एडम जम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

2 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

6 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

14 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

1 hour ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

1 hour ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

2 hours ago