यूटिलिटी

3 हजार रुपये सस्ता हो गया Motorola का ये धांसू फोन, 12 GB RAM और Camera में जबरदस्त फीचर्स

Motorola ने हाल ही में भारत में अपने किफायती स्मार्टफोन Moto G54 की कीमत कम कर दी है. इसके अतिरिक्त, स्मार्टफोन निर्माता ने अब अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन, मोटो एज 40 की कीमत भी कम कर दी है. मोटो जी54 5जी स्मार्टफोन को सितंबर 2023 में 15,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन अब यह फोन 3000 रुपये की छूट के साथ खरीदने के लिए उपलब्ध है. आइए जानते हैं कि पहले इन फोन्स की कीमत और फीचर्स के बारें में-

Moto G54 की नई कीमत

Moto G54 को पिछले साल सितंबर में दो वेरिएंट में पेश किया गया था मोटोरोला ने Moto G54 के 8GB+128GB वैरिएंट को 15,999 रुपये में और 12GB+256GB वर्जन को 18,999 रुपये में पेश किया था. अब कंपनी ने दोनों फ़ोन की कीमत को 3000 रुपये कम कर दी है. कटौती के बाद मोटोरोला के प्रशंसक 8GB वैरिएंट को 13,999 रुपये और 12GB वैरिएंट को 15,999 रुपये में खरीद सकते हैं. स्मार्टफोन मिडनाइट ब्लू, पर्ल ब्लू और मिंट ग्रीन रंग ऑप्शन में उपलब्ध हैं.

5G के स्पेसिफिकेशंस

Moto G54 फोन का डिस्प्ले 6.5 इंच का है और इसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल है. फोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है. फोन में हुड के नीचे मीडियाटेक डाइमेंशन 7020 चिपसेट है. वहीं फोन में आपको 12GB तक की रैम मिलेगी जो फोन को फास्ट चलने में मदद करेगी.

फोटोग्राफी के लिए मोटो के फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 8-मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है. सेल्फी और वीडियो कॉल को 16-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा है. फोन एक शक्तिशाली 6000 एमएएच बैटरी से लैस है. जो 33W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करता है.

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

23 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

35 minutes ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

40 minutes ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

47 minutes ago

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

2 hours ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

2 hours ago