खेल

ग्रामीण पंजाब में महिला क्रिकेट के लिए एक नई सुबह

Punjab : पंजाब में आने वाले समय में लड़कियां क्रिकेट की दुनिया पर पूरी तरह राज कर सकती हैं, क्योंकि इसका जिम्मा पंजाब के पटियाला जिले के गांव धारोकी के एक शख्स गुलाब सिंह शेरगिल ने उठा लिया है. पेशे से पंजाब पुलिस में कांस्टेबल शेरगिल एक एकड़ खेत की जमीन पर लड़कियों को ट्रेनिंग देते हैं और लड़कियों के लिए यह खेत ही क्रिकेट का मैदान है और वे कोच शेरगिल की एकेडमी में जमकर पसीना बहाती हैं. कांस्टेबल की कड़ी ड्यूटी के बाद शेरगिल रोज इन लड़कियों को अपनी निगराणी में ट्रेनिंग करवाते हैं और उनकी मेहनत रंग भी ला रही है,  क्योंकि उनकी अकादमी की सात लड़कियों को पंजाब में अंडर -15 इंटरस्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट में पटियाला का प्रतिनिधित्व करने के लिए पहले ही चुना जा चुका है.

इसे भी पढ़े: पंजाब के गांवों में लड़कियों पर छाया क्रिकेट का जुनून, मां-बाप दिला रहे कोचिंग, किसान ने अपने खेत को बाना डाला ट्रेनिंग सेंटर

गुलाब सिंह शेरगिल ने यह सब कोविड-19 लॉकडाउन के बीच शुरू किया,  जब उन्होंने तय किया कि वह इस समय के बीच गांव के बच्चों को खेल में व्यस्त रखना चाहेंगे. शेरगिल जो एक क्रिकेटर बनना चाहते थे, वह सीमित संसाधनों की वजह से अपना सपना तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन वह इन लड़कियों के अरमानों को पंख दे रहे हैं. शेरगिल का कहना है कि वह संसाधन के अभाव में अपना सपना तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन वह इन लड़कियों के सपनों का मरना नहीं देना चाहते. उन्होंने अपने जीवन के एक पल को साझा करते हुए बताया कि कैसे उनके दिमाग में अपने गांव में एक क्रिकेट एकेडमी खोलने का विचार आया.

हालांकि गुलाब सिंह शेरगिल कि इस योजना ने रातोंरात आकार नहीं लिया, इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा और कोविड लॉकडाउन में जहां पूरी दुनिया को कड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इसी बीच शेरगिल ने इस मुसिबतों का डटकर सामना किया और गांव में क्रिकेट एकेडमी खोलने की ओर एक बड़ा कदम उठाया और इस दौरान शेरगिल ने योजना बनाने के लिए पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा के क्रिकेट कोच श्री अभिषेक जलोटा से संपर्क किया

Amzad khan

Recent Posts

सिर्फ मनोरंजन नहीं, कमाई का जरिया बना इंटरनेट; जानिए कैसे गांव-कस्बों के युवा लिख रहे हैं डिजिटल सफलता की नई कहानी

रिलायंस जियो की एंट्री ने भारत में इंटरनेट की दुनिया बदलने में अहम भूमिका निभाई.…

35 minutes ago

PM Kisan 24th Installment: गुजरात दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा धमाका, किसानों को दी 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात

PM Kisan 24th installment: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा में किसान सम्मान निधि…

37 minutes ago

भारत में 12 साल में 27.1% से घटकर 2.6% हुई अत्यधिक गरीबी, 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर: विश्व बैंक

Poverty In India: भारत में पिछले 12 सालों के दौरान गरीबी के स्तर में बड़ी…

38 minutes ago

पाक होगा तबाह…चीन का निकलेगा दम, भारतीय नौसेना को मिलेंगे ब्रह्मोस से लैस 8 नए युद्धपोत

Indian Navy: सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) ने 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक…

57 minutes ago

‘मानसिक तनाव से गुजर रहे खिलाड़ी…’, दिल्ली हाईकोर्ट ने WFI को विनेश फोगाट के मामले में दिए सख्त निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को निर्देश दिया है कि वह पहलवान…

57 minutes ago

यूपी चुनाव 2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, गृह मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में संभाली संगठन की कमान

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा…

1 hour ago