खेल

IND U19 vs BAN U19: भारतीय टीम ऐसी पर खेलेगी विश्व कप का पहला मैच, जानें पिच रिपोर्ट

India vs Bangladesh Pitch Report: भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम शनिवार को आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी. भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर यह टूर्नामेंट खेल रही है. ब्लोमफोन्टेन का मैंगौंग ओवल में ग्रुप ए गेम की मेजबानी करेगा. दोनों टीमें अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर अभियान की शानदार शुरुआत करने की कोशिश करेगी. पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन भारतीय टीम की कमान उदय सहारन के हाथों में हैं, जिसमें अर्शिन कुलकर्णई और सौम्य कुमार पांडे जैसे खिलाड़ियों पर भी नजरें रहेंगी.

एशिया कप में बांग्लादेश के हाथों मिली थी हार

भारतीय युवा खिलाड़ियों को पिछेल महीने खेले गए एशिया कप के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमें अब तक 26 मुकाबले खेले हैं. जिसमें 21 मैच में भारत ने जीत दर्ज कर की है. जबकि, 5 मैचों में बांग्लादेश ने बाजी मारी है. बांग्लादेश टीम ने हाल के दिनों में अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम को हराकर बेहतरीन फॉर्म में हैं. उन्होंने भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ पिछले चार मुकाबलों में से दो मैच में जीत हासिल की है, इसलिए फैंस शनिवार को मैंगांग ओवल में एक रोमांचक मैच की उम्मीद कर रहे होंगे. ऐसे में मैच से पहले आइए जानते हैं पिच कैसी होगी.

मैंगौंग, ब्लोमफोन्टेन में कैसी है पिच

अच्छी होती है. इस मैदान पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को पूरे खेल के दौरान कुछ मदद मिलती है. इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 248 है. इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने टीम ने 15 मैच में जीत दर्ज की है.

ये भी पढ़ें- Ishan Kishan ने नहीं माना राहुल द्रविड़ का आदेश, रणजी ट्रॉफी खेलने नहीं पहुंचे

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

उदय सहारन (कप्तान), अर्शिन कुलकर्णी, आदर्श सिंह, रुद्र मयूर पटेल, सचिन धस, प्रियांशु मोलिया, मुशीर खान, अरावली अवनीश राव, सौम्य कुमार पांडे, मुरुगन अभिषेक, इनेश महाजन, धनुष गौड़ा, आराध्या शुक्ला, राज लिम्बानी, नमन तिवारी.

अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम

महफुजुर रहमान रब्बी (कप्तान), आशिकुर रहमान शिबली, जिशान आलम, चौधरी एमडी रिजवान, आदिल बिन सिद्दीक, मोहम्मद अशरफुज्जमान बोरानो, अरिफुल इस्लाम, शिहाब जेम्स, अहरार अमीन, खेख परवेज जिबोन, रफी उज्जमान रफी, रोहनाम दौला बोरसन, इकबाल हसन इमोन, वसी सिद्दीकी, मारूफ मृधा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago